
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा खरगोन में हुई हिंसा को लेकर ट्विट की गई तस्वीर ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। यह तस्वीर खरगोन की बजाय अन्य स्थान की बताई जाती है। बाद में दिग्विजय सिंह के ट्विटर हैंडल से तस्वीर हटा दी गई। भाजपा इस पर हमले बोल रही है। दिग्विजय सिंह ने खरगोन में हुई हिंसा को लेकर एक ट्विट कर कहा, क्या खरगोन प्रशासन ने लाठी तलवार जैसे हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे जिस धर्म के हों, सभी के घर पर बुलडोजर चलेगा? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्ष हो कर सरकार चलाने की शपथ ली है। दिग्विजय सिंह ने इस ट्विट के साथ एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर खरगोन की न होने की बात सामने आई है। बाद में सिंह के ट्विटर से वह तस्वीर हटा दी गई। अब भाजपा के हमले हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का दिग्विजय सिंह पर पलटवार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो दिग्विजय सिंह पर राज्य का माहौल बिगाड़ने तक का आरोप लगाया है और ट्वीट कर कहा, दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्विट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्विट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री @digvijaya_28 ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है।श्री दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 12, 2022
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा हितेष वाजपेयी ने तंज कसते हुए सवालिया अंदाज में लिखा, आज अपनी गिरफ्तारी के डर से, पहले से ही ‘जमानतशुदा’ दिग्गी ने कौन सा झूठा ट्विट डिलीट किया? इसके अलावा भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह के फेक फोटो वाले ट्वीट पर निशाना साधा।
राजा साहब ने हिंदुओं को बदनाम करने वाला ये #Tweet #Delete कर दिया है.
दंगा फैलाने और भड़काने में इन्ही अफ़वाहों का बड़ा रोल होता है. @akarshsharma07 https://t.co/9IdQ7maza1
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) April 12, 2022