मोदी सरकार पर निशाना साधना राहुल को पड़ा महंगा, जनता ने सोशल मीडिया पर लगाई जमकर क्लास

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जब-जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुईं, माल्या हो या राफेल, मोदी या चोकसी… गुमशुदा लिस्ट में लेटेस्ट हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज। ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।’

Avatar Written by: August 8, 2020 8:26 pm

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बार राहुल गांधी ने दस्तावेज गायब होने के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि जब-जब देश भावुक हुआ है, फाइलें गायब हुईं हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जब-जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुईं, माल्या हो या राफेल, मोदी या चोकसी… गुमशुदा लिस्ट में लेटेस्ट हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज। ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।’

हालांकि इस ट्वीट के बाद एक बार फिर राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। यूजर्स ने राहुल गांधी की जमकर क्लास लगाई।

वहीं राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘क्यों नहीं! हमें तो एक कदम आगे बढ़कर, देश में लगातार बढ़ती ‘असत्य की गंदगी’ भी साफ़ करनी है। क्या प्रधानमंत्री चीनी आक्रमण का सत्य देश को बताकर इस सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे?’