नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ न कुछ कर देते है जिसकी वजह से वह ट्विटर पर खुद ट्रोल हो जाते है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया है। दरअसल शनिवार को संत रविदास जयंती (Sant Ravidas Birth Anniversary) मनाई जा रही है। इस अवसर पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले संत गुरु रविदास जी की जयंती पर आप सभी को शुभकामनाएं। हालांकि ट्वीट करते वक्त राहुल गांधी एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गए।
दरअसल राहुल गांंधी ने ट्विटर पर अपनी बहन प्रियंका गांधी का वाटर मार्क पोस्टर शेयर कर दिया। जिसके बाद ट्विटर पर लोगों ने राहुल गांधी की ये गलती पकड़ ली। और कांग्रेस नेता की जमकर खिंचाई कर दी। एक यूजर ने लिखा, वाटरमार्क तो प्रियंका गांधी का लगा है।
प्रियंका गांधी के 2020 के ट्वीट को उठा कर 2021 में राहुल गांधी के अकाउंट से चिपका दिया। यही टीम बनाई है 5 लाख लोगों की? @RahulGandhi ? pic.twitter.com/qA7GBQOQXK
— Love my country (@Umesh25302919) February 27, 2021
जिस इंसान को देश को भूगोल नहीं पता देश का इतिहास नहीं पता देश में कितने हमारे बॉर्डर हैं उनका नाम क्या है वह नहीं पता हमारी पहचान क्या है हम कौन हैं उस आदमी से देश के जनता दूर रहे आप कॉमेडी के अलावा और कुछ नहीं कर पाओगे पप्पू हो पप्पू ही रहोगे जिसे बोलना नहीं आता वह देश चलाएंगे? pic.twitter.com/BX6RfeAPO5
— ?️Vinod Chaudhary? (@VinodCh45148608) February 27, 2021
— ??S.p ? kumawat ?? (@kumawatsp5) February 27, 2021
इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, क्या कोई ऐसी जगह है जहाँ रोज़मर्रा की ज़रूरत का सामान मिलता हो और वहाँ जाकर आपको ऐसा ना लगे कि सरकार आपको लूट रही है?
क्या कोई ऐसी जगह है जहाँ रोज़मर्रा की ज़रूरत का सामान मिलता हो और वहाँ जाकर आपको ऐसा ना लगे कि सरकार आपको लूट रही है?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 27, 2021
महान संत रविदास की जयंती पर राष्ट्रपति-PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
वहीं रविदास जयंती के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समेत कई नेताओं ने ट्विटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, श्री गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। गुरु रविदास जी ने सामाजिक समानता, एकता, नैतिकता तथा परिश्रमरत रहने के मूल्यों पर बल दिया। आइए, हम उनकी शिक्षाओं का पालन करते हुए समता, एकता और न्याय पर आधारित समाज तथा देश के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।
श्री गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। गुरु रविदास जी ने सामाजिक समानता, एकता, नैतिकता तथा परिश्रमरत रहने के मूल्यों पर बल दिया। आइए, हम उनकी शिक्षाओं का पालन करते हुए समता, एकता और न्याय पर आधारित समाज तथा देश के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 27, 2021
रविदास जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, संत रविदास जी ने सदियों पहले समानता, सद्भावना और करुणा पर जो संदेश दिए, वे देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले हैं। उनकी जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।
संत रविदास जी ने सदियों पहले समानता, सद्भावना और करुणा पर जो संदेश दिए, वे देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले हैं। उनकी जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन। pic.twitter.com/uSKRh9AhgH
— Narendra Modi (@narendramodi) February 27, 2021