कैमरे पर शशि थरूर ने कबूला हाथरस मामले पर कर रहे है वो राजनीति? देखिए क्या बोल गए

Hathras Gangrape Case: हाथरस कांड (Hathras Case) को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। एक तरफ जहां हाथरस मामले को लेकर देश में लोगों का गुस्सा देखने को मिल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी इस मामले पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।

Avatar Written by: October 3, 2020 6:44 pm

नई दिल्ली। हाथरस कांड (Hathras Case) को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। एक तरफ जहां हाथरस मामले को लेकर देश में लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी इस मामले पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। इस क्रम में आज दिल्ली से हाथरस जाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकल गए है। डीएनडी पहुंचे राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थीं। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कुल 5 लोगों को प्रशासन ने हाथरस जाने की अनुमति दे दी है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हाथरस कांड की सच्चाई सबके सामने ला दी है। इतना ही नहीं इस वीडियो के बाद कांग्रेस विवादों में घिर सकती है।

 

Rahul gandhi Priyanka Gandhi Hathras

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शशि थरूर हाथरस कांड की सच्चाई सबको बता रहे है। उनसे जब एक पत्रकार ने हाथरस को लेकर सवाल पूछा कि आप इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे है तो शशि थरूर ने कहा कि अभी एक लोकतंत्र में राजनीति करना मना है। लोकतंत्र में लोगों कैसे जानेंगे की कौन किसके साथ है यही मौका है।

शशि थरूर के इस बयान ने हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस के सच्चाई की पोल खोल दी है कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिकरण कर रही है। वह इस मुद्दे का फायदा उठाना चाहती है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब शशि थरूर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हो। इससे पहले भी कई मौके पर वह ऐसे बयान दे चुके है जिसके बाद वह सुर्खियों में बने रहते है।

बता दें कि कांग्रेस भले ही इस मामले को लेकर राजनीति कर रही हो लेकिन कांग्रेस शासित राजस्थान (Rajasthan) रेप के मामले में देश में नंबर एक पर है।