newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sukhpal Khaira Arrested: पंजाब में घमासान के बीच कांग्रेस को झटका, ED ने सुखपाल खैहरा को किया गिरफ्तार

Sukhpal Khaira Arrested: खबरों की मानें तो, उन्हें आज चंडीगढ़ में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, सुखपाल से ईडी ने करीब दो से तीन घंटे तक पूछताछ की और इसके बाद कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है। लेकिन उससे पहले पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान लगातार देखने को मिल रहा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर हमला बोल रहे है। इसी बीच पंजाब से कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है।  कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की मानें तो, उन्हें आज चंडीगढ़ में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, सुखपाल से ईडी ने करीब दो से तीन घंटे तक पूछताछ की और इसके बाद कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया।

Sukhpal Khaira

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखपाल सिंह खैहरा को मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सुखपाल सिंह ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शमिल हो गए थे। साल 2017 में वह आप के टिकट पर विधायक बने और पार्टी ने उन्हें बाद में नेता प्रतिपक्ष भी बनाया। हालांकि वह ज्यादा दिनों तक इस पद पर नहीं रह पाए। आप ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद 2021 में खैहरा दोबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।