newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस का खेल बिगाड़ रही AAP, ताजा सर्वे में देखिए किसे कितनी मिल रही सीटें

Uttarakhand Election 2022: आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव मतदान होना है। आयोग की घोषणा के मुताबिक प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव होंगे। इन मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। जिसके बाद साफ हो जाएगा की जनता ने इस बार किसे सत्ता की कुर्सी सौंपी है। खैर जो भी हो यह तो आने वाले वक्त में साफ ही हो जाएगा।

नई दिल्ली। 14 फरवरी को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी जी जान लगा दी है ताकि उन्हें जीत मिल सके। एक और जहां बीजेपी अपनी सत्ता को बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी इस चुनाव से विस्तार का खाका तैयार कर रही है। कांग्रेस भी इस राज्य में चुनावी जीत के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इस बीच टाइम्स नाउ नवभारत का ताजा सर्वे सामने आया है जिसमें उत्तराखंड में किस पार्टी की जीत होगी इसके लिए सर्वे किया गया। इस सर्वे की मानें तो भारतीय जनता पार्टी को फायदा मिलता नजर आ रहा है। तो चलिए आपको दिखाते हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।

सर्वे में बीजेपी के लिए अच्छी खबर

इस सर्वे की मानें तो उत्तराखंड में बीजेपी को 45 से 51 सीटें मिल सकती है। इसके बाद लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए उसे 9 से 13 सीटें दी है। इसके बाद तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी आती है जिसे 7 से 11 सीटें मिलने की संभावना है।

किसको कितने प्रतिशत वोट मिलेंगे

भाजपा- 45.32

कांग्रेस – 24.61

आम आदमी पार्टी – 18.34

बाकी- 11.73

मुख्यमंत्री चेहरे के लिए ये है पहली पसंद 

पुष्कर सिंह धामी 43.12 %

हरीश रावत 22.72 %

कर्नल अजय कोटियाल 16.72%

अन्य 17.44%

आपको बता दें आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव मतदान होना है। आयोग की घोषणा के मुताबिक प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव होंगे। इन मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। जिसके बाद साफ हो जाएगा की जनता ने इस बार किसे सत्ता की कुर्सी सौंपी है। खैर जो भी हो यह तो आने वाले वक्त में साफ ही हो जाएगा।