newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: नीतीश के बयान पर कांग्रेस का जवाब, जयराम रमेश बोले- विपक्षी एकता जैसा कुछ…

Congress: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा, नीतीश कुमार के बयान का हम स्वागत करते है। उन्होंने माना है कि भारत जोड़ो यात्रा का असर न केवल कांग्रेस पर हुआ है बल्कि भारतीय राजनीति पर भी हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पॉलिटिकल पार्टी है।

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया था। नीतीश कुमार ने कहा था कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को बात का निर्णय करना होगा कि 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति बनाई जाए और विपक्षी दल कैसे मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने कहा था कांग्रेस इस बात के लिए राजी हो जाए तो 2024 में भाजपा 100 सीटों के भीतक सिमट जाएगी।  नीतीश के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी का रिएक्शन सामने आया है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार के बयान का स्वागत किया है। लेकिन कांग्रेस ने इशारों ही इशारों में नीतीश को चेतावनी भी दी है। पार्टी ने कहा कि बिना कांग्रेस के विपक्षी एकता जैसा कुछ नहीं है। कांग्रेस के इस बयान ने बता दिया है कि हवाबाजी, बयानबाजी करते रहिए। लेकिन विपक्ष मतलब कांग्रेस।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा, नीतीश कुमार के बयान का हम स्वागत करते है। उन्होंने माना है कि भारत जोड़ो यात्रा का असर न केवल कांग्रेस पर हुआ है बल्कि भारतीय राजनीति पर भी हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पॉलिटिकल पार्टी है। जिसने कभी भी भाजपा के साथ समझौता नहीं किया है। कई विपक्ष के ऐसी पार्टियां आती है जो खड़गे की मीटिंग बैठती है लेकिन उनका जो एक्शन होता है वो सत्ता पार्टी के पक्ष में होता है।


बता दें कि 24 और 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन होना है। करीब 15 हजार कांग्रेस प्रतिनिधि के पहुंचने की उम्मीद है। खास बात ये है कि इसमें भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों को भी बुलाया गया है। कुल मिलाकर इस अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव पर चिंतन मंथन करेगी।