newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress List : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Congress List : कांग्रेस अब तक कुल 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें तीन राज्यों के पूर्व सीएम के बेटों को टिकट दिया गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर दी। इसमें असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान की लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 39 नामों का ऐलान किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन की मौजूदगी में नई दिल्ली में पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की गई। कांग्रेस अब तक कुल 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें तीन राज्यों के पूर्व सीएम के बेटों को टिकट दिया गया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई असम के जोरहाट से उम्मीदवार होंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट मिला। वहीं, जालोर से राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने असम की 12, मध्य प्रदेश की 10, उत्तराखंड की 3, राजस्थान की 10, गुजरात की 7 और दमन द्वीप की एक सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया कि दूसरी लिस्ट में पार्टी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के 9, अनुसूचित जाति वर्ग के 10, ओबीसी वर्ग के 13 उम्मीदवारों और एक मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया गया है।
मध्य प्रदेश के 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित हुए हैं। पहली सूची में एमपी का कोई नाम शामिल नहीं था। कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, भिंड से फूल सिंह बरैया, देवास से राजेंद्र मालवीय और सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं, राजगढ़ से प्रियव्रत सिंह, मुरैना से पंकज उपाध्याय , सीधी से कमलेश्वर पटेल, बैतूल से रामू टेकाम और टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार को टिकट दिया गया है।