newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal Assembly Election 2022: कांग्रेस ने जारी पहली लिस्ट, जानिए CM जयराम ठाकुर की सीट से किसे उतारा

Himachal Assembly Election 2022: खास बात ये है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को चुनावी मैदान से उतारा है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम जयराम ठाकुर को भाजपा इस बार भी मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट चुनाव में उतार सकती है।

नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly elections) की तारीख का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, हिमाचल में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होंगे। जबकि 08 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावी की तारीख की घोषणा होने के साथ राज्य में चुनावी बिगुल भी बज गया है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि हिमाचल का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है भाजपा, कांग्रेस के अलावा पहली बार आम आदमी पार्टी भी राज्य में चुनावी मैदान में उतरेगी।

खास बात ये है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को चुनावी मैदान से उतारा है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम जयराम ठाकुर को भाजपा इस बार भी मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट चुनाव में उतार सकती है। हालांकि भाजपा ने हिमाचल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अभी जारी नहीं की है। लेकिन आज देर रात को भाजपा पहली सूची कर सकती है।

बता दें कि राज्य की 68 विधानसभा सीट पर एक फेज में 12 तारीख को चुनाव होने जा रहे है। वहीं 8 दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे। इसके साथ ही राज्य में  नामांकन करने लास्ट तारीख 25 अक्टूबर है, जबकि 29 अक्टूबर को नाम वापस ले सकते है। राज्य में इस वक्त भाजपा की सरकार है और पार्टी हिमाचल में दोबारा सत्ता पर काबिज होने के लिए लगातार फूंक-फूक कर कदम रख रही है।