newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: ‘है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की’, महाभारत के वीडियो के जरिए कांग्रेस का BJP पर हमला, PM मोदी को बताया ‘कलंक’

Congress: वीडियो की शुरुआत महाभारत के सीन से होती है। इसके अलावा गाने के बोल के साथ अलग-अलग फोटो दिखाई गई है। जहां पर धर्म के बोल आते है वहां पर महात्मा गांधी को दिखाया गया है, अधर्म में नाथूराम गोडसे की फोटो लगाई गई है।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। एक मिनट 29 सेकंड के इस वीडियो में कांग्रेस पार्टी ने बीआर चोपड़ा के महाभारत के सीन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। इसके साथ ही ये बताने की कोशिश की है कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा कितना अंतर है। इस वीडियो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलंक बताया है। वीडियो की शुरुआत महाभारत के सीन से होती है। इसके साथ ही इसमें गांधी की कांग्रेस से लेकर अब तक की कांग्रेस की जर्नी को दर्शाया गया है। इसमें वीडियो में महात्मा गांधी, नाथूराम गोडसे, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू, वीर सावरकर, भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को भी दिखाया गया है। इसके अलावा वीडियो में राहुल गांधी के मोहब्बत वाले बयान को भी दिखाया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की। बता दें कि वीडियो में जैसे-जैसे बोले आगे बढ़ते है वैसे-वैसे फोटो भी अलग-अलग दिखाई देती है। वीडियो की शुरुआत महाभारत के सीन से होती है। इसके अलावा गाने के बोल के साथ अलग-अलग फोटो दिखाई गई है। जहां पर धर्म के बोल आते है वहां पर महात्मा गांधी को दिखाया गया है, अधर्म में नाथूराम गोडसे की फोटो लगाई गई है। आदि में सरदार वल्लभभाई पटेल और अनंत में भगत सिंह की फोटो है। सत्य में देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू और असत्य में वीर सावरकर को दिखाया गया है।

वहीं कलेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की रथ की फोटो लगाई गई है, जबकि कलंक में पीएम मोदी को दिखाया गया है। जिसमें वो हाथ में तलवार लिए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो के जरिए कांग्रेस ने ये दिखाने की कोशिश की है कि भाजपा की विचारधारा कितनी घातक है। भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। इस वीडियो को कांग्रेस के तमाम नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है और भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”ना केवल इतिहास, बल्कि दो तरह की विचारधाराओं का ऐतिहासिक संघर्ष व उस संघर्ष के ऐतिहासिक परिणाम भी इस ख़ूबसूरत वीडियो में देखने को मिलते हैं।”

इसके अलावा वीडियो में राजीव गांधी और सोनिया गांधी को भी दर्शाया गया है। शक्ति है भक्ति है में इंदिरा गांधी और पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह को दिखाया गया है। वीडियो में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की फोटो भी लगाई गई है और कांग्रेस नेता के मोहब्बत की दुकान वाले बयान को भी दिखाया गया है।