newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: ‘सोनिया गांधी की संन्यास लेने की खबर को पार्टी ने बताया….’, कांग्रेस ने बताई अंदर की सच्चाई

Congress: अशोक गहलोत ने आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब देश बेशुमार दुश्वारियों से जूझ रहा है। बेरोजगरी, महंगाई और भ्रष्टाचार आज की तारीख में प्रमुख मुद्दा बन चुका है, लेकिन मौजूदा सरकार की बेमानी देखिए कि इस पर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायपुर के महाधिवेशन में राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का भी ऐलान किया था। यही नहीं, उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 2024 से पहले कांग्रेस द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। इस बीच सोनिया ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आज की तारीख में बीजेपी ने देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जा कर लिया है। सोनिया ने कहा था कि बीजेपी ने लोकतांत्रिक प्रणालियों को ध्वस्त कर दिया है। वहीं अब सोनिया के राजनीति से संन्यास लेने के संकेत देने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में मुख्तलिफ किस्म की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं, सोनिया के इस ऐलान के बाद अब कांग्रेस नेता राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। आइए, आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

sonia gandhi

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी की जमकर तारीफ की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोनिया के भाषण को भावुक बताया। कहा कि सोनिया ने 25 साल तक कांग्रेस की सेवा की है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कांग्रेस को बुलंदियों तक पहुंचाया है, जिसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सोनिया के कार्यकाल में दो बार कांग्रेस की सरकार बनी। उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी। मनमोहन सिंह ने मुख्तलिफ फैसले लिए जिसने देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने का काम किया।

 

अशोक गहलोत ने आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब देश बेशुमार दुश्वारियों से जूझ रहा है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार आज की तारीख में प्रमुख मुद्दा बन चुका है, लेकिन मौजूदा सरकार की बेमानी देखिए कि इस पर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस को सियासी मोर्चे पर फायदा पहुंचाएगी। अशोक गहलोत ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार की फासीवादी नीतियों ने आतंक मचाया हुआ है, जिससे निपटने के लिए राहुल गांधी की भारत ज़ोड़ो यात्रा काफी उपयोगी साबित हो रही है।

ashok gehlot and sonia gandhi

सोनिया ने कहा कि जब मैं 1998 में पहली बार कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थी, तो बहुत तरह के अनुभव मिले थे, जिसमें से कुछ बुरे, तो कुछ अच्छे अनुभव रहे। लेकिन, मैंने हर तरह के अनुभव को स्वीकारना सीखा। इस बीच 2004 से 2009 के बीच पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। पार्टी की दो बार सरकार आई। डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने। उनके कार्यकाल में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने देश को विकास के पथ चलाने के लिए कई तरह के सारगर्भित कदम उठाए, जिसकी मैं सराहना करता हूं। वहीं, महाधिवेशन के दौरान सोनिया गांधी ने राजनीति से संन्यास लेने के भी संकेत दे दिए थे, जिसे अब पार्टी प्रवक्ताओं ने अफवाह बताया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि सोनिया संन्यास लेने नहीं जा रही हैं, बल्कि पार्टी के लिए अनवरत काम करती रहेंगी। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने सोनिया गांधी के संन्यास लेने की खबर को महज अफवाह बताया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में कांग्रेस द्वारा क्या कुछ कदम उठाया जाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।