
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र को 7600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। शिरडी एयरपोर्ट में नए टर्मिनल भवन का उन्होंने उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण चलाए। मोदी ने कहा, कांग्रेस हमेशा बांटो और सत्ता पाओ के फॉर्मूले पर चली है। कांग्रेस ने बार-बार सिद्ध किया है कि वह एक गैर ज़िम्मेदार पार्टी बन गई है। कांग्रेस अभी भी देश को बांटने के लिए नए नए नेरेटिव गढ़ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस हमेशा बांटो और सत्ता पाओ के फॉर्मूले पर चली है। कांग्रेस ने बार बार सिद्ध किया है कि वह एक गैर ज़िम्मेदार दल बन गया है। वह अभी भी देश को बांटने के लिए नए नए नेरेटिव गढ़ रही है…।” pic.twitter.com/EpdXJ6cdS7
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 9, 2024
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, हरियाणा ने बता दिया कि देश का मूड क्या है। दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार बीजेपी का चुन कर आना ऐतिहासिक है। कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल गैंग का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था, मगर कांग्रेस की सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “कल ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम आए हैं। हरियाणा ने बता दिया कि देश का मूड क्या है। दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार चुन कर आना ऐतिहासिक है। कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल गैंग का पूरा गिरोह जनता को गुमराह… pic.twitter.com/LuvbWp5iE2
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 9, 2024
पीएम बोले, पूरी दुनिया की नजर आज भारत पर है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वैश्विक अर्थव्यवस्था का भविष्य भारत से जुड़ा है। भारत की आर्थिक समृद्धि कई नए अवसर ला रही है। महाराष्ट्र एक अमूल्य विरासत है। महाराष्ट्र में कई खूबसूरत प्राकृतिक स्थल और आध्यात्मिक केंद्र हैं। उनके आसपास लाखों-करोड़ों की अर्थव्यवस्था विकसित हो सकती है लेकिन कांग्रेस ने कभी विकास और विरासत की परवाह नहीं की।
#WATCH | PM Narendra Modi says, “The entire world is watching India. India has become the fifth-largest economy in the world. The future of the global economy is connected with India. The economic prosperity of India is bringing many new opportunities…Maharashtra has a… pic.twitter.com/KkpNcuo7E5
— ANI (@ANI) October 9, 2024
मोदी ने कहा कि दुनिया किसी देश पर तभी विश्वास करती है जब उसका युवा आत्मविश्वास से भरा होता है। आज भारत के युवाओं का आत्मविश्वास भारत के उज्ज्वल भविष्य की नई कहानी गढ़ रहा है। दुनिया भर के प्रमुख देश भारत को एक प्रमुख मानव संसाधन केंद्र के रूप में देखते हैं।
Watch: PM Narendra Modi says, “The world only believes in a country when its youth is filled with self-confidence. Today, the self-confidence of young India is the new story of India’s bright future. Major countries around the world see India as a major center for human… pic.twitter.com/3S1sLwid2P
— IANS (@ians_india) October 9, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाया है, इससे महाराष्ट्र के युवाओं के लिए नए अवसर खुले हैं। यह सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के अधिक से अधिक बच्चे डॉक्टर बनें और अपने सपनों को पूरा करें। मातृभाषा में पाठ्यपुस्तकों की कमी ऐसी पढ़ाई के लिए एक बड़ी चुनौती थी। हमने महाराष्ट्र के युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस भेदभाव को खत्म कर दिया है, अब महाराष्ट्र के युवा मराठी में चिकित्सा की पढ़ाई कर सकेंगे और डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार कर सकेंगे।
Watch: PM Narendra Modi says, “We have made medical education accessible. This has opened new opportunities for the youth of Maharashtra. It is our government’s priority to ensure that more children from poor and middle-class families become doctors and fulfill their dreams. At… pic.twitter.com/Kp7Xrf3NfY
— IANS (@ians_india) October 9, 2024