newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Controversial Slogans in JNU: ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी…’, JNU की दीवारों पर विवादित नारे, ABVP ने की जांच की मांग

Controversial Slogans in JNU: प्रशासन ने पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर किसने यह करतूत की है। बताया जा रहा है कि इस मामले के संदर्भ में पुलिस में भी दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लैंग्वेज कैंपस की दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। दीवारों पर भगवा विरोधी, हिंदू विरोधी, पीएम मोदी और बीजेपी के विरोध में नारे लिखे गए हैं। बता दें कि दीवारों पर ‘मेदी तेरी कब्र खुदेगी’ और ‘भगवा जलेगा’ सरीखे नारे लिखे गए हैं, जिसे लेकर बवाल मच गया है। उधर , ABVP ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, प्रशासन ने पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर किसने यह करतूत की है। बताया जा रहा है कि इस मामले के संदर्भ में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, मीडिया के सामने विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ भी बोलने गुरेज कर रहा है।

ऐसे में मामला संदिग्ध नजर आता है। बहरहाल अब प्रशासन की क्या कुछ कार्रवाई आगामी दिनों में रहेगी। ये तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब जेएनयू में इस तरह के विवादित नारे लिखे जाने का मामला सामने आया हो।

आपको बता दें कि इससे पहले जेएनयू के इंटरनेशनल लैंग्वेज कैंपस में ब्राह्मण विरोधी और बनिया विरोधी नारे लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया था। उस वक्त भी प्रशासन द्वारा यही राग अलापा गया था कि इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन इतना वक्त बीत जाने के बाद भी अभी तक कार्रवाई की प्रगति का पता नहीं चल पाया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में यूनिवर्सिटी प्रशासन का क्या रुख रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

यहां देखिए वीडियो