
नई दिल्ली। राजस्थान में मचे सियासी बवाल ने कांग्रेस हाईकमान की नींद उड़ा दी है। गहलोत गुट के करीबन 90 विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान भी कांग्रेस के हाथ से फिसल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये कांग्रेस के लिए अब तक की ये सबसे बुरी खबर होगी। ध्यान रहे कि जब से अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्य़क्ष का चुनाव लड़ाने की चर्चाएं तेज हुई हैं, तब से ही राजस्थान में यह राजनीतिक घमासान जारी है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में राजस्थान में यह घमासान क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
जानें पूरा माजरा
वहीं, अब राजस्थान में जारी सियासी बवाल के बीच अब गहलोत के गुट के नेता खून खराबे पर उतर आए। बता दें कि कांग्रेस नेता मंत्री प्रकाश सिंह खाचरियावास ने कहा कि अगर सरकार बचाने के लिए सड़कों पर खून भी बहा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बचाने के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना होगा। सरकार को बचाने के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को राजस्थान में स्थिति को दुरूह बनाने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को भेज रही है, जो कि सही नहीं है और यह सब कुछ राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए किया जा रहा है, लेकिन मैं साफ देना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टा का एक-एक कार्यकर्ता राजस्थान सरकार को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विवाद की असल वजह
दरअसल, कांग्रेस के द्वारा सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बीच गहलोत गुट की तरफ से विरोध देखने को मिल रहा है। गहलोत के समर्थन में करीबन 90 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। अब स्थिति में आगामी दिनों में राजस्थान में राजनीतिक स्थिति क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम