नई दिल्ली। देश में कोरोना एक बार फिर से अपनी पूरी रफ्तार में है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के साथ ही इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। हर दिन के साथ देश में लाखों की संख्या में वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटों के दौरान दो लाख 68 हजार 833 नए केस सामने आए हैं वहीं 402 लोगों ने अपनी जान गवा दी है।
बात ओमिक्रोन की करें तो अबतक इस वेरिएंट के 6,041 मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट 16.66% है। यहां बड़ी बात ये है कि देश में आज कल से 4,631 ज़्यादा केस सामने आए हैं, बीते दिन कोरोना वायरस के 2,64,202 नए मामले सामने आए थे।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले आए, 1,22,684 रिकवरी हुईं और 402 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। #COVID19
कुल मामले: 3,68,50,962
सक्रिय मामले: 14,17,820
कुल रिकवरी: 3,49,47,390
कुल मौतें: 4,85,752
कुल वैक्सीनेशन: 1,56,02,51,117 pic.twitter.com/ujT0VtdMBz— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
देश (भारत) में कोरोना वायरस की ताजा स्थिती की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले आए। इस दौरान 1,22,684 लोग वायरस को मात देकर ठीक हुए हैं। इस वक्त देश में वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 14,17,820 है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले आए और 1,22,684 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 14,17,820 है। #COVID19
ओमिक्रोन के कुल मामले: 6,041
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 16.66% pic.twitter.com/QTSi2Ujb7m— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ताजा जानकारी के मुताबिक देश में कल कोरोना वायरस के लिए 16,13,740 सैंपल टेस्ट किए गए। एक दिन पहले यानी कल तक कुल 70,07,12,824 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,13,740 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 70,07,12,824 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/Cr5jMHCuy3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022