newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली : विवेक विहार में शराब तस्कर की हत्या

विवेक विहार थाना पुलिस के मुताबिक, सुरजीत भी शराब की खरीद फरोख्त करता था। इस नजरिये से भी जांच की जा रही है। सुरजीत के खिलाफ भी शराब बेचने के कुछ मामले पहले दर्ज थे।

नई दिल्ली। राजधानी के विवेक विहार इलाके में एक शख्स का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वो 45 साल के सुरजीत का निकला। सुरजीत का शव जीटी रोड स्थित एक कार पार्किंग में पड़ा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सुरजीत के परिवार वालों ने हत्या का आरोप शाहदरा थाने के घोषित बदमाश पर लगाया है। सुरजीत का परिवार जनता कालोनी विवेक विहार में रहता है।

Delhi Police
परिवार वालों ने विवेक विहार थाना पुलिस को दिये बयान में आरोप लगाया है कि, सुरजीत की हत्या षडयंत्र रचकर की गयी है। उसे सोमवार मंगलवार की रात स्कूटी सवार दो बदमाश जबरन स्कूटी पर अपहरण करके ले गये थे। उसके बाद सुरजीत का शव ही मिला।


विवेक विहार थाना पुलिस के मुताबिक, सुरजीत भी शराब की खरीद फरोख्त करता था। इस नजरिये से भी जांच की जा रही है। सुरजीत के खिलाफ भी शराब बेचने के कुछ मामले पहले दर्ज थे।