newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला 31 जनवरी तक बंद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का आदेश

दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले (Red Fort closed) को 31 जनवरी तक बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि लाल किला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले (Red Fort closed) को 31 जनवरी तक बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि लाल किला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है। दरअसल, गणतंत्र दिवस को देखते हुए लाल किले को पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन ये पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए 27 जनवरी को खुलना था। हालांकि अब बंद की अवधि को बढ़ा कर 31 जनवरी कर दिया गया है।

red fort

लाल किले को किन कारणों से बंद किया जा रहा है इसका उल्लेख आदेश में नहीं किया गया है। हाल ही में लाल किले परिसर में हुई हिंसा के बाद काफी नुकसान हुआ है, जिसका जायजा बुधवार को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लिया था और एएसआई से परिसर में हुई घटना पर रिपोर्ट भी मांगी थी।

Delhi Red Fort

दरअसल, गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हालात काफी गंभीर बन गए थे। ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों के एक जत्थे ने लाल किला पहुंच कर काफी उपद्रव मचाया और परिसर में तोड़-फोड़ के साथ लाल किले पर अपने सिख धर्म का झंडा भी फहराया था। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार को हुई हिंसा की वजह से लाल किले को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण ही इसे बंद किया जा रहा है।