UP Bypoll Result 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का उपचुनाव मतगणना के बीच बड़ा दावा, कहा- फिर खिलेगा कमल

UP Bypoll Result 2022: बीजेपी का दावा है कि उपचुनाव में भी वो तीनों सीटों पर कमल खिलाकर ही रहेगी। बता दें कि फिलहाल तीनों सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही हैं।

Avatar Written by: December 8, 2022 10:01 am

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का परिणाम आज आना है। बीते दिन यूपी की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुए हैं जिसमें मैनपुरी,खतौली और रामपुर सीट शामिल है। परिणाम आज आने हैं लेकिन उससे पहले ही बीजेपी ने अपनी जीत का दावा कर दिया है। बीजेपी का दावा है कि उपचुनाव में भी वो तीनों सीटों पर कमल खिलाकर ही रहेगी। बता दें कि फिलहाल तीनों सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही हैं। आधिकारिक नजीते 3 बजे के बाद ही साफ हो पाएंगे। ऐसे में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों राज्यों में जीत का ऐलान कर दिया है।

KESHAV1

खिलकर रहेगा कमल-केशव

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट में लिखा-“आज यूपी के उप चुनाव परिणाम भविष्य के लिए निर्णायक संदेश देने वाले होंगे”। इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट कर पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने लिखा-हिमाचल प्रदेश 2022 में बदलेगा रिवाज, फिर खिलेगा कमल, फिर भाजपा राज।बता दें कि यूपी के रण को जीतने के लिए केशव प्रसाद मौर्य ने पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने बीते कल ही सपा पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि सपा का इतिहास रहा है कि वो हमेशा से लोकतंत्र की हत्या करते आया है। इसके बाद उन्होंने डिंपल यादव पर हमला करते हुए कहा कि पहले भी निर्विरोध सांसद चुनी गई थी लेकिन जबरन उनका नाम वापस ले लिया गया। सपा हमेशा से धांधली के साथ चुनाव कराती है।


डिंपल यादव ने जीता मैनपुरी का दिल

ताजा हाल की बात करें तो  मैनपुरी से डिंपल यादव आगे चल रही हैं। जनता ने उन पर अपना भरोसा दिखाया है। इस सीट पर डिंपल को टक्कर देने के लिए रघुराज शाक्य हैं जो वोटों के मामले में उनसे पीछे हैं। वहीं रामपुर में समाजवादी के प्रत्याशी 100 सीटों से आगे चल रहा है। बात करें खतौली की तो सपा के प्रत्याशी मदन भैया आगे चल रहे है। आधिकारिक आकंड़े 3 बजे के बाद तक सामने आ जाएंगे।

Latest