Maharashtra: सरकार में शामिल होने से इनकार करने के बाद डिप्टी सीएम बने फडणवीस, ट्वीट कर वजह बताते हुए कही बड़ी बात

Maharashtra: बता दें कि 58 साल के एकनाथ शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली हैं। उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। इसी बीच अब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का अध्याय शुरू हो गया है।

Avatar Written by: June 30, 2022 8:35 pm
Devendra

नई दिल्ली। देवेंद्र फडणवीस आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.. टीवी चैनलों से लेकर हर जगह ये ब्रेकिंग चल रही थी। मगर अचानक से ब्रेकिंग खबर आई कि एकनाथ शिंदे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसके न्यूज को सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया। क्योंकि कल तक जिस कुर्सी के लिए भाजपा ने शिवसेना से अपना सालों पुराना नाता तोड़ लिया था, लेकिन आज जब वो कुर्सी सामने होने के बावजूद देवेंद्र फडणवीस ने उसी गद्दी पर बैठने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दिल दिखाते हुए एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया। इसकी घोषणा खुद देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की। उनके इस फैसले के बाद एकनाथ शिंदे को भी विश्वास नहीं हुआ होगा कि वो राज्य के सीएम बनेंगे। लेकिन फडणवीस और भाजपा ने बड़ा गेम खेलते हुए एकनाथ को सीएम बना दिया।

बता दें कि 58 साल के एकनाथ शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली हैं। उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। इसी बीच अब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का अध्याय शुरू हो गया है। इससे पहले जब फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के सीएम बनाए जाने के नाम का ऐलान किया था उस वक्त उन्होंने सरकार में शामिल होने से इंकार कर दिया था। लेकिन कुछ देर के बाद समीकरण बदल गए और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कहने पर उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष ने उनकी नाराजगी दूर करने का काम किया। नड्डा ने खुद फडणवीस बात की, जिसके बाद उन्होंने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

वहीं डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”प्रामाणिक कार्यकर्ता के नाते पार्टी के आदेश का मैं पालन करता हूं। जिस पार्टी ने मुझे सर्वोच्च पद तक पहुंचाया, उसका आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है।” लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि आखिरकार 24 घंटे के भीतर ऐसा क्या हुआ कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को सीएम बना दिया।

इसके पीछे भाजपा की मजबूरी कहे या फिर मास्टर स्ट्रोक। इसके कई बड़े कारण है। भाजपा ऑपरेशन लोटस से होने वाली किरकिरी से बचना। इसके अलावा भाजपा ने शिंदे को सीएम बनाकर बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के समर्थन का संदेश दिया। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में संदेश देने कि असली शिवसेना भाजपा के साथ है। साथ ही 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की तैयारी करना। इसके साथ भविष्य में शिवसेना के दोनों के गुटों को एक साथ होने की संभावना को बरकार रखना।

पीएम मोदी ने दी बधाई-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।