newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra Political Crisis:  ‘एक था कपटी राजा…’, देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

Maharashtra Political Crisis: वहीं, एकनाथ शिंदे ने सीएम उद्धव से 10-15 मिनट फोन पर वार्ता की है, जिमसें उन्होंने कहा कि उद्धव को स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर वे चाहते हैं कि उनकी सरकार महफूज रहे तो बीजेपी के साथ गठबंधन करे। उधर, अतिरिक्त वार्ता हेतु उन्होंने उद्धव को मुंबई बुलावा भेजा है। अब ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल पुथल क्या  कुछ रुख अख्तियार करती है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शुरू हुआ सियासी तूफान क्या राज्य में सत्ता परिवर्तित करके ही दम लेगा। इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। जिस तरह से पार्टी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 35 विधाय़कों को अपने साथ लेकर गुजरात रवाना हो गए। उससे महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच चुका है। वहीं, शिंदे ने ट्वीट करके ये भी स्पष्ट कर दिया है कि वे हिंदुत्व से किसी भी प्रकार का समझौता करने वाले नहीं हैं। उन्होंने मराठी में यह ट्वीट किया था, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि उन्होंने उक्त ट्वीट के जरिए उद्धव सरकार को निशाने पर लिया है। अब ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अब महाराष्ट्र की राजनीति की चाबी एकनाथ शिंदे के हाथ में आ चुकी है।

उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का पलटवार- एजेंसियों का दुरुपयोग करते तो आधी कैबिनेट जेल में होती - devendra fadnavis attack on uddhav thackeray government corruption ncb drugs case ntc - AajTak

वहीं, एकनाथ शिंदे ने सीएम उद्धव से 10-15 मिनट फोन पर वार्ता की है, जिमसें उन्होंने कहा कि उद्धव को स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर वे चाहते हैं कि उनकी सरकार महफूज रहे तो बीजेपी के साथ गठबंधन करे। उधर, अतिरिक्त वार्ता हेतु उन्होंने उद्धव को मुंबई बुलावा भेजा है। अब ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल पुथल क्या  कुछ रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। अब इसी बीच बीजेपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने चंद शब्दों में ट्वीट कर महाराष्ट्र में जारी राजनीति उथल-पुथल को लेकर बड़ा संदेश दिया है। आइए, आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है।

यहां काम करती हैं CM फडणवीस की पत्नी, खोले थे पति के कई राज - Education AajTak

 

आपको बता दें कि अमृत फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि, एक था कपटी राजा…  अभी उनका यह ट्वीट अभी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, माना जा रहा है कि उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए सीएम उद्धव को निशाने पर लिया है। अब ऐसे में देखना होगा कि महाराष्ट्र में जारी उथल- पुथल क्या कुछ रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम  पोस्ट.कॉम