newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kartik Aaryan: क्या मध्य प्रदेश चुनाव में कार्तिक आर्यन ने कांग्रेस का किया प्रचार, एक्टर ने खुद फैक्ट चेक कर बताई सच्चाई

Kartik Aaryan: कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एड का असली वीडियो फैंस के साथ साझा किया। और लिखा, Rest all is Fake. इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़े हुए वाला इमोजी भी शेयर किया है। इसके साथ ही कार्तिक ने साफ कर दिया है कि वो चुनाव में किसी पार्टी का समर्थन या प्रचार नहीं कर रहे है।

नई दिल्ली। क्या मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन कांग्रेस को सपोर्ट कर रहे है? ये हम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है। वीडियो में दिखा गया है कि एमपी चुनाव के लिए एक्टर कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे है। इंटरनेट पर ये एड तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि वीडियो सामने आने के बाद कई लोग एक्टर से नाखुश हो गए। वहीं वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया। लेकिन इस वीडियो एड में कितनी सच्चाई है इसकी हकीकत कार्तिक ने खुद ही अपने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दे दी है। वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल अभिनेता का कांग्रेस का प्रचार करते हुए वीडियो पूरी तरह से फेक है।

कार्तिक ने खुद बताई सच्चाई-

कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एड का असली वीडियो फैंस के साथ साझा किया। और लिखा, Rest all is Fake. इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़े हुए वाला इमोजी भी शेयर किया है। इसके साथ ही कार्तिक ने साफ कर दिया है कि वो चुनाव में किसी पार्टी का समर्थन या प्रचार नहीं कर रहे है।

बता दें कि कार्तिक आर्यन का यह वीडियो मॉर्फ्ड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी लग्जरी कार से उतरते है। इसके बाद दो लड़के अभिनेता को कांग्रेस के वचन पत्र के बारे में बताते है 2 लाख सरकारी नौकरियां और रोजगार के लिए 50 हजार तक का लोन बिल्कुल फ्री। इस मॉर्फ्ड क्लिप में कांग्रेस के वचन पत्र के बारे में बताया गया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। जबकि 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

गौरतलब है कि असल वीडियो में डिज्नी+हॉटस्टार ने आईसीसी मेंस विश्व कप 2023 को प्रमोट करने के लिए बनाया था। इस वीडियो में एक्टर कार्तिक आर्यन विश्व कप का प्रचार करते हुए दिखाई दिए थे और इसी वीडियो एडिट करके कांग्रेस का सपोर्ट करते हुए दिखाया गया है। बता दें कि कार्तिन आर्यन अपनी अपकमिंग मूवी ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग में बिजी है।

बता दें कि विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर को हुआ। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। जिसमें कीवी टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन को 9 विकेट से हरा दिया था। विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपने सभी 6 मैच जीते है और अंक तालिका पर पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाया हुआ है।