
नई दिल्ली। यूपी से लेकर बिहार तक, दिल्ली से लेकर गोवा तक, मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक हर जगह होली की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। आम जनता से लेकर वीवीआईपी तक होली के रंग में रंगे हुए हैं। देशभर में होली के अलग-अलग जगहों पर तहर-तरह के रंग दिखाई दिए। लोगों ने अपने अलग-अलग अंदाज में होली खेलकर खुशियां मनाईं। यूपी के संभल में होली के होरियारों ने ऊंट पर बैठकर अनोखे अंदाज में होली खेली। उधर हिमाचल प्रदेश के शिमला में होली पर लोगों का अलग ही हुजूम दिखाई दिया। अहमदाबाद के स्वामीनारायण मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने खूब होली खेली।
Sambhal, Uttar Pradesh: People in Sambhal celebrated Holi joyfully, with some seen riding camels as part of the festivities pic.twitter.com/zGVMz6u3VG
— IANS (@ians_india) March 14, 2025
#WATCH | शिमला, हिमाचल प्रदेश: शिमला में पूरे उत्साह के साथ होली का उत्सव मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/bS9YEzyIsF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
#WATCH | गुजरात | अहमदाबाद के स्वामीनारायण मंदिर में होली उत्सव चल रहा है। pic.twitter.com/fCSFWVRTHB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
श्रीकृष्ण नगरी मथुरा में भी लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं राजस्थान के जोधपुर में विदेशी पर्यटकों पर भी होली की खुमारी सिर चढ़कर बोली। सैलानियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक दूसरे को रंग लगाया। कानपुर में भी होली पर एक तरह की झांकी निकाली गई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने भी होली का खूब लुफ्त उठाया।
Mathura, Uttar Pradesh: Foreign tourists join the local celebrations of Holi, dancing to Holi songs and playing with gulal and colors pic.twitter.com/LpbslFbWBk
— IANS (@ians_india) March 14, 2025
#WATCH | जोधपुर, राजस्थान: बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। pic.twitter.com/uW9qSA97xf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
#WATCH | कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर शहर में स्थानीय लोगों ने धूम-धाम से होली मनाई।#HoliCelebration pic.twitter.com/tdD3sfl1ht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
#WATCH | पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रांसजेंडर समुदाय ने होली मनाई। pic.twitter.com/9mtXnuw3T0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होली के रंग में रंगे नजर आए। मोहन यादव ने कहा, होली के पावन पर्व पर मेरी परमात्मा से कामना है कि समाज में परस्पर प्रेम बढ़ता रहे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली का आनंद लिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी होली की मस्ती में दिखे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के जितने दुख हैं, संकट हैं वे होली में जलकर खाक हो जाएं, हमारे महाराष्ट्र के भाई-बहनों के जीवन में खुशियां आ जाएं मैं ऐसी कामना करता हूं।
#WATCH | जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने होली स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के साथ होली मनाई। pic.twitter.com/68EOyZS8Qe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
#WATCH | भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “होली के पावन पर्व पर मेरी ओर से देशवासियों और प्रदेश वासियों को बधाई… परमात्मा करें कि हमारा परस्पर प्रेम बढ़ता रहे… होली, दिवाली या ईद, सभी त्योहारों का आनंद एक-दूसरे से मिलने का है…” pic.twitter.com/RCFRBtjHsT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
#WATCH | शिमला | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य पार्टी नेताओं ने होली मनाई। pic.twitter.com/ezbnaYNp3i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
#WATCH | ठाणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “…महाराष्ट्र के जितने दुख हैं, संकट हैं वे होली में जलकर खाक हो जाएं, हमारे महाराष्ट्र के भाई-बहनों के जीवन में खुशियां आ जाएं मैं ऐसी कामना करता हूं… यह सप्तरंग, यह आनंद, यह खुशी महाराष्ट्र की तमाम जनता के जीवन… pic.twitter.com/lKTjr7qA78
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद जनकपुरी में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। बीजेपी सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर होली मिलन का कार्यक्रम हुआ। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में होली खेलते हुए कहा, बहुत ही आनंद आ रहा है, अपने क्षेत्र में, अपनों के बीच, परिवार के साथ यहां होली का उत्सव मना रहा हूं।
#WATCH | दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद जनकपुरी में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/q03OK7PiVl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने अपने आवास पर होली मनाई। pic.twitter.com/Wv2ewNTEZp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
Goa: On the occasion of Holi, CM Pramod Sawant says, “Today is the festival of Holi, and it is celebrated on a grand scale in Goa. In fact, Holi festivities continue for 8 to 10 days here. The Holi celebrations, which were started by people from North India in major cities of… pic.twitter.com/4x4b83I7ss
— IANS (@ians_india) March 14, 2025
#WATCH | गोरेगांव, मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “बहुत ही आनंद आ रहा है, अपने क्षेत्र में, अपनों के बीच, परिवार के साथ यहां होली का उत्सव मना रहा हूं… उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने के लिए जिन ढ़ेर सारी योजनाओं पर काम चल रहा है, मैं भगवान से यही कामना करूंगा कि… pic.twitter.com/nbq2B0C6zu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025