Kuno: 3 महीने की कड़ी मेहनत के बाद पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, अब सुरक्षित शिफ्ट किए जा सकेंगे नामीबिया से लाए चीते

Kuno: बता दें कि 17 सितंबर को नामीबिया से देश में 8 चीतों को लाया गया था। जिन्हें बीते काफी समय से छोटे से बड़े बाड़ों में शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इससे पहले बड़े बाड़ो में 5 तेंदुए घुसे थे।

Avatar Written by: November 27, 2022 10:40 am

नई दिल्ली। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क ने अब जाकर राहत की सांस ली है क्योंकि उन्होंने बड़े बाड़े में घुसे खूंखार तेंदुए को पकड़ लिया है।अब नामीबिया से लाए चीतों को छोटे से बड़े बाड़े में शिफ्ट करने का काम आसानी से किया जा रहा है। लेकिन इस एक खूंखार तेंदुए ने कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) की नाक में दम कर दिया था। तेंदुए की ट्रेसिंग के लिए हाथी से लेकर ड्रोन तक का इस्तेमाल किया और कई हफ्तों की मेहनत के बाद तेंदुए को पकड़ा गया।

हफ्ते भर की मेहनत के बाद निकाला खूंखार तेंदुआ

बता दें कि 17 सितंबर को नामीबिया से देश में 8 चीतों को लाया गया था। जिन्हें बीते काफी समय से छोटे से बड़े बाड़ों में शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इससे पहले बड़े बाड़ो में 5 तेंदुए घुसे थे। प्रबंधन ने 4 तेंदुओ को पहले ही निकाल लिया था लेकिन एक मादा तेंदुए को निकालने में  प्रशासन के पसीने छूट गए। खूंखार तेंदुआ बड़े बाड़े में बने कंपार्ट नंबर 5-6 में घूमता था जिसे अब बाहर निकाल लिया गया है। तेंदुए को बाहर निकालने के लिए  भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) और कूनो पार्क के प्रबंधन ने ड्रोन और हाथियों की मदद ली। जिसके बाद कैमरे से तेंदुए को ट्रेस कर उसे पकड़ा जा सका है।

5 मादा को किया जाएगा शिफ्ट

बड़े बाड़े में पहले 3 नर चीतों को छोड़ा गया था। अब तेंदुए को पकड़ने के बाद 5 मादा चीतों को बड़े बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। अब जाकर पार्क प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मीडिया से बात करते हुए डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि जिन चीतों को छोटे से बड़े बाड़ों में शिफ्ट किया गया है। वो अब वातावरण में पूरे तरीके से रच-बस गए हैं और कई बार शिकार भी कर चुके हैं।बड़े बाड़े के एक कंपार्ट शिफ्ट दो चीते काफी अच्छे तरीके से रह रहे हैं। दोनों भाई है और 7 हफ्ते में दो से तीन बार शिकार करते हैं।