newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Presidential Election: इधर NDA की राष्ट्रपति उम्मदीवार द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन, उधर सोनिया, ममता से की बात, जानिए वजह…

Presidential Election: वहीं नामांकन के बाद एनडीए की राष्ट्रपति पद की कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress interim-President Sonia Gandhi), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) और एनसीपी चीफ शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) से बात की है और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का सपोर्ट मांगा है।

नई दिल्ली। हाल ही में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को अपना राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाया। एक तरफ जहां विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया था। वहीं दूसरी ओर एनडीए ने विपक्ष के जवाब में मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। इसी बीच एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार यानी 24 जून को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) उनके नामांकन के प्रस्तावक बने हैं।  पीएम मोदी के अलावा नामाकंन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रल्हाद जोशी,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और मोदी सरकार के कई मंत्री, सांसद मौजूद रहे।

वहीं नामांकन करने के बाद एनडीए की राष्ट्रपति पद की कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष दलों के प्रमुखों से बात की है। सूत्रों के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress interim-President Sonia Gandhi), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) और एनसीपी चीफ शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) से बात की है और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का सपोर्ट मांगा है।

खास बात ये है कि चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन जाएगी। आपको बता दें कि, राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून है। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है और वोटों की मतगणना 21 जुलाई को होगी। बता दें कि चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच होना है। इसके साथ 25 जुलाई को देश को नए महामहिम मिल जाएंगे।