newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Earthquake: फिर हिली धरती, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश के सियांग में 5.7 तीव्रता के साथ भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सोशियोलॉजी के मुताबिक भूकंप अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले में आया, जबकि झटके आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। अभी तक …

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश के सियांग में 5.7 तीव्रता के साथ भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सोशियोलॉजी के मुताबिक भूकंप अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले में आया, जबकि झटके आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के जाल-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है लेकिन लगातार आते भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अचानक ही धरती हिलने का सिलसिला बढ़ गया है। वैज्ञानिक भी इन प्राकृतिक घटनाओं को लेकर चिंता में हैं।


आज सुबह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी आया भूकंप

जानकारी के मुताबिक सबसे पहले भूकंप के झटके अरुणाचल प्रदेश का वेस्ट सियांग में सुबह  बजकर 31 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। बता दें कि आज सुबह ही अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर ही हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर  4.3 मापी गई। हालांकि झटके हल्के थे और किसी तरह के हताहत की कोई सूचना सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि भूकंप की गहराई 10 किमी नीचे थी।

दिल्ली-एनसीआर भी दहला

वहीं  9 नवंबर की रात पूरा दिल्ली-एनसीआर दहल गया था। देर रात तकरीबन 1:58 बजे दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। झटके इतने तेज थे कि लोग डर की वजह से रात को घरों के बाहर ही जमा हो गए थे। ये भूकंप के झटके तकरीबन 10 सेकेंड तक लोगों को महसूस होते रहे।भूकंप की तीव्रता 6.3 थी जिसका क्रेंद नेपाल था। नेपाल पहले से ही भूकंप के झटकों की मार झेल रहा है। कल एक के बाद एक नेपाल में तीन भूकंप आए जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गवां दी।