newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाने वाले एकनाथ शिंदे पहली बार आए मीडिया के सामने, जानिए क्या बोले…

Maharashtra Crisis: इसी बीच महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाने वाले एकनाथ शिंदे गुवाहाटी मौजूद होटल से बाहर निकले। इतना ही नहीं एकनाथ शिंदे पहली बार मीडिया से रूबरू भी हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर उद्धव ठाकरे पर हमला बोला। एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे हम हिंदुत्व के मुद्दे और बालासाहेब की शिवसेना को आगे लेकर जा रहे हैं। वे जल्द ही मुंबई के लिए रवाना होंगे।

नई दिल्ली। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद से महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर खतरा मंडराया हुआ है। एमवीए सरकार बचाने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। लेकिन एकनाथ शिंदे लगातार उनके अरमानों पर पानी फेरते जा रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा, शिंदे गुट के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इसके अलावा पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस राजधानी दिल्ली भी पहुंच गए हैं, जहां वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसी बीच शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे लगातार उद्धव सरकार पर हमलावर है। इसके साथ ही उन्होंने एकनाथ शिंदे ने दावा किया है उनके पास करीब 45 से ज्यादा विधायक हैं।

एकनाथ शिंदे की जिंदगी का वो काला दिन: आंखों के सामने हो गई थी बेटा-बेटी की मौत, छोड़ दी थी राजनीति

इसी बीच महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाने वाले एकनाथ शिंदे गुवाहाटी मौजूद होटल से बाहर निकले। इतना ही नहीं एकनाथ शिंदे पहली बार मीडिया से रूबरू भी हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर उद्धव ठाकरे पर हमला बोला। एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे हम हिंदुत्व के मुद्दे और बालासाहेब की शिवसेना को आगे लेकर जा रहे हैं। वे जल्द ही मुंबई के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रवक्ता केसरकर आपको जल्द ही अपने अगले कदम के बारे में जानकारी सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम हिंदुत्व के मुद्दे को आगे ले जा रहे हैं और जो भी विधायक हमारे साथ हैं, वे सभी अपनी मनमर्जी से हमारे साथ आए हैं। वहीं, जो लोग लगातार यह दावा कर रहे हैं कि 20 विधायक हमारे संपर्क पर हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे उन विधायकों के नाम सार्वजनिक करें।

वहीं, अब महाराष्ट्र के मौजूदा सियासी परिदृश्य से यह साफ जाहिर होता है कि बीजेपी शिंदे गुट के साथ सरकार बनाने की रूपरेखा तैयार कर चुकी है, अब ब इसे जीवंत करने की देरी है। ध्यान रहे कि महाराष्ट्र में जारी सियासी बवाल के बीच यह पहला मौका है कि जब शिंदे अपनी राय जगजाहिर की है। उधर, शिंदे गुट की आज दोपहर बड़ी बैठक होनी है, जिसमें महाराष्ट्र में बीजेपी संग सरकार बनाने को लेकर चर्चा हो सकती है। बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाने के लिए फॉर्मूला तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि बीजेपी अपने पाले में 29 मंत्री पद रख सकती है। उधर, शिंदे गुट को आठ कैबिनेट और पांच राज्य मंत्री पद मिल सकते हैं।