UP Election 2022
Video: BJP के शामिल हुए पूर्व IPS अधिकारी, अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर बोला हमला, ‘दंगा करवाने वाले सपा..’
UP Election 2022: उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की बढ़ती संख्या भाजपा की ओर आकर्षित हो रही है और इससे अधिक संख्या में पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित होगी। अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि, दंगा करवाने वाले लोग सपा में और दंगाइयों को पकड़वाने वाले लोग बीजेपी में शामिल होते हैं।


लखनऊ। कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त असीम अरुण रविवार को लखनऊ में भाजपा में शामिल हो गए। उनके कन्नौज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण ने राजनीति में आने के लिए इस महीने की शुरूआत में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा, “यह आठ दिनों के भीतर लिया गया निर्णय था। मुझसे पार्टी नेतृत्व ने संपर्क किया और राजनीति में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया। मैं अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रहा हूं, हालांकि अपनी पिछली नौकरी की तरह मैं हमेशा लोगों की सेवा करता रहूंगा।” अरुण ने कहा कि उन्हें जो भी भूमिका मिलेगी, वह पार्टी के लिए काम करेंगे।
मैं आभारी हूं कि आज मुझे भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है और मेरी पूरी कोशिश भी रहेगी कि मैं यहां भी अपना बेहतर करने का प्रयास करूं: श्री असीम अरुण#सबका_साथ_सबका_विकास pic.twitter.com/kHRPr7X5xM
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 16, 2022
इस बीच, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा में अरुण का स्वागत करने के लिए लखनऊ में थे। उन्होंने कहा कि अरुण ने देखा कि कैसे योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए माफिया को कुचलती है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की बढ़ती संख्या भाजपा की ओर आकर्षित हो रही है और इससे अधिक संख्या में पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित होगी। अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि, दंगा करवाने वाले लोग सपा में और दंगाइयों को पकड़वाने वाले लोग बीजेपी में शामिल होते हैं।
सपा में वो जाते हैं जो दंगा करते हैं, भाजपा में वो आते हैं जो दंगा रोकते हैं। सपा ने अपने जो उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें से एक जेल में है और दूसरा बेल पर है: केंद्रीय मंत्री श्री @ianuragthakur #सबका_साथ_सबका_विकास pic.twitter.com/QdxZnHhVXG
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 16, 2022
अनुराग ठाकुर ने सपा की लिस्ट में पहले नाम नाहिद हसन का उदाहरण दिया और कहा कि वहां या तो जेल होती है या बेल पर सपा के उम्मीदवार रहते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सपा का नाम ही जेल या बेल है। उन्होंने कहा कि सपा की जो लिस्ट आई है, उसमें पहला उम्मीदवार नाहिद हसन जेल चला गया है और लिस्ट में आखिरी में जिसका नाम है, वो बेल पर है।
भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हो कर ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस असीम अरुण ने उत्तर प्रदेश के विकास को नयी गति प्रदान करने के लिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।#सबका_साथ_सबका_विकास pic.twitter.com/1mpp3dUGIi
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 16, 2022