newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fact Check: गुजरात में ‘AAP’ की बन सकती है सरकार?, वायरल पोस्ट की खुल गई पोल

Fact Check: हैरान करने वाली बात ये है कि इस सर्वे में आम आदमी पार्टी का जादू चलाता दिखाई दे रहा है। इस सर्वे में सत्तारूढ़ भाजपा का सीधा मुकाबला आप होता दिखाया है। लेकिन उससे भी चौंकाने वाली बात ये है कि इस सर्वे में गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस मुकाबले में तीसरे पायदान में दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली। गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस सभी पार्टियां जोर आजमाइश में लग गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी गुजरात चुनावी दंगल में नजर आएगी। हालांकि आम आदमी पार्टी का गुजरात में कोई वजूद नहीं है इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार राज्य का दौरा भी कर रहे हैं और जनता को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं।इसी बीच गुजरात चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह के भ्रामक पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। दरअसल आजतक चैनल का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। इस स्क्रीनशॉट में गुजरात चुनाव को लेकर सर्वे किया गया है।

Delhi Election BJP Congress AAP

हैरान करने वाली बात ये है कि इस सर्वे में आम आदमी पार्टी का जादू चलाता दिखाई दे रहा है। इस सर्वे में सत्तारूढ़ भाजपा का सीधा मुकाबला आप होता दिखाया है। लेकिन उससे भी चौंकाने वाली बात ये है कि इस सर्वे में गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस मुकाबले में तीसरे पायदान में दिखाई दे रही है। इस स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि आप को 94-98 सीटें मिल सकती है, भाजपा को 67-71, कांग्रेस 07-11 सीटें मिल सकती है, जबकि अन्य 00-02 सीटें मिलने अनुमान है। लेकिन क्या वाकई में गुजरात में आप की सरकार बनने जा रही है? क्या पीएम नरेंद्र मोदी का गुजरात में जादू नहीं चल पाएगा?

लेकिन जब इस वायरल पोस्ट की जांच पड़ताल की गई थी। तो दावा गलत साबित हुआ। न्यूज चैनल आजतक ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। आजतक ने ट्वीट कर लिखा, ये पोल फर्ज़ी है, हमारी ‘आप’ से अर्ज़ी है, अफवाहें न तो फैलाऐं न ही इन्हें फैलने दें! India Today Group ने अभी ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है!