newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fact Check: G20 इंवेट के बीच भारत मंडपम में बारिश की वजह से हुआ जलजमाव?, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर किया दावा, सच्चाई आई सामने

G 20 Summit in Delhi: दरअसल पीआईबी फैक्ट चेक ने कांग्रेस के इस वीडियो की पोल खोलकर रख दी है। जिसमें कांग्रेस ने भारत मंडपम में पानी भरने का दावा किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर एक्स पर कांग्रेस के इस दावे पर लिखा, ”एक वीडियो में दावा किया गया है कि G20 समिट के आयोजन स्थल पर जलभराव हो गया है। यह दावा गलत और भ्रामक है। कार्यक्रम स्थल पर फिलहाल कोई जलजमाव नहीं है।

नई दिल्ली। इस वक्त राजधानी दिल्ली जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 9 और 10 सितंबर को प्रगाति के भारत मंडपम में दुनियाभर के वैश्विक नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। हर तरफ भारत में हो रहे जी 20 सम्मेलन की चर्चा हो रही है। भारत द्वारा इस समिट की अध्यक्षता को लेकर पूरा विश्व तारीफ कर रहा है। वहीं कांग्रेस और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने वालों को ये रास नहीं आ रहा है। जी 20 सम्मेलन के बीच भारत को लेकर मीडिया पर लोगों के बीच गलत सूचना पहुंचने का काम कर रहा है। दरअसल जी20 समिट के बीच दो दिन से दिल्ली में बारिश हो रही है। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  भारत मंडपम का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखा रहा है कि भारत मंडपम की भव्य इमारत में पानी भर गया है और एमडीएमसी के कर्मचारी पानी को निकाल रहे है। वहीं भारत सरकार को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। कांग्रेस के अलावा कई वामपंथी ने वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके अलावा इस वीडियो के जरिए लोगों के बीच गलत संदेश पहुंचे सके।

वहीं यूथ कांग्रेस (IYC) के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवास बीवी ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”करोड़ों रुपये की लागत से G20 के सदस्यों की मेहमाननवाजी के लिए बनाए गए ‘भारत मंडपम’ की तस्वीरें। विकास तैर रहा है।”लेकिन क्या वाकई में G20 इंवेट के बीच भारत मंडपम में बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति बनी है। अब कांग्रेस के इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया है।

दरअसल पीआईबी फैक्ट चेक ने कांग्रेस के इस वीडियो की पोल खोलकर रख दी है। जिसमें कांग्रेस ने भारत मंडपम में पानी भरने का दावा किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर एक्स पर कांग्रेस के इस दावे पर लिखा, ”एक वीडियो में दावा किया गया है कि G20 समिट के आयोजन स्थल पर जलभराव हो गया है। यह दावा गलत और भ्रामक है। कार्यक्रम स्थल पर फिलहाल कोई जलजमाव नहीं है।

गौरतलब है कि जी 20 से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक होर्डिंग के जरिए लोगों के बीच भ्रम फैलाया था। इस पोस्टर में जी 20 के सदस्यों देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करते हुए पीएम मोदी को दुनिया का सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बताया था। हालांकि कांग्रेस नेता का फेक ट्वीट को भाजपा ने गलत बताया था।