newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: पूर्व CM कमलनाथ का फोन हैक, पार्टी नेताओं से की पैसे की डिमांड, दो जालसाज गिरफ्तार

Madhya Pradesh: गोविंद गोयल को फोनकॉल इस पर शक हुआ तो उन्होंने इस बात की जानकारी पूर्व सीएम कमलनाथ को दी। इसके बाद जालसाजी का पता चला। गोविंद गोयल ने फोन करने वाले शख्स को अपने घर बुलाया। जैसे ही दोनों लोग उनके घर पर पैसे लेने आए। तो इसके बाद उन्होंने घेर लिया गया।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से हैंकर का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दरअसल हैकर ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ का फोन हैक कर लिया। इतना ही नहीं हैकर ने कांग्रेस नेताओं से पैसों की भी डिमांड की। वहीं मामले के सामने आने के बाद पुलिसवालों में हडकंप मच गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो जालसाजों को धर दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी गुजरात के रहने वाले है। हैकर ने कमलनाथ का फोन हैक कर लिया। जिसके बाद जालसाजों ने कांग्रेस विधायक समेत 4 लोगों को उसी नंबर से लाखों रुपये की डिमांड की। हैकर ने ग्वालियर में रहने वाले कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को कमलनाथ के नंबर से कॉल किया, साथ ही 10 लाख रुपये मांगे। इसरे अलावा इंदौर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, ग्वालियर से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार और कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल को भी फोन किया गया और पैसे मांगे गए।

वहीं जब गोविंद गोयल को फोनकॉल इस पर शक हुआ तो उन्होंने इस बात की जानकारी पूर्व सीएम कमलनाथ को दी। इसके बाद जालसाजी का पता चला। गोविंद गोयल ने फोन करने वाले शख्स को अपने घर बुलाया। जैसे ही दोनों लोग उनके घर पर पैसे लेने आए। तो इसके बाद उन्होंने घेर लिया गया। फिर कांग्रेस नेताओं ने दोनों जालसाज को पकड़ा।

इसके बाद दोनों आरोपी को भोपाल क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सागर सिंह परमार और पिंटू परमार बताया है। दोनों युवक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है।