newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स से हुए डिस्चार्ज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम्स में डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में थे और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया था। उनका कोरोनावायरस टेस्ट भी किया गया था। उन्हें आईसीयू से एक निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।

manmohan singh

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मंगलवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को रविवार रात 8.45 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के सूत्रों के अनुसार, सिंह को सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

Manmohan Singh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम्स में डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में थे और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया था। उनका कोरोनावायरस टेस्ट भी किया गया था। उन्हें आईसीयू से एक निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।

मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनकी पहचान जाने-माने अर्थशास्त्री के रूप में है। वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर भी रह चुके हैं। डॉक्टर मनमोहन सिंह वर्तमान में राज्य सभा सांसद हैं।