newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amritpal Singh: महा नीच चरित्र का निकला भगोड़ा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह!, लड़कियों से की थी अवैध संबंध बनाने की कोशिश, चैट से खुलासा

अमृतपाल सिंह के सोशल मीडिया चैट में एक युवती से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात हुई थी। इस युवती को अमृतपाल ने कहा था कि वो दुबई में उसके साथ सुहागरात मनाएगा। एक महिला से अमृतपाल ने कहा कि जब तक शादी प्रभावित न होने लगे, वो उसके साथ संबंध बनाने के लिए तैयार है।

नई दिल्ली। भगोड़े खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अब भी तलाश रही है। इसके बीच अमृतपाल सिंह का काला चेहरा उजागर हुआ है। वो चरित्र से कितना गंदा था, इसका खुलासा उसके वाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया चैट से हुआ है। न्यूज चैनल ‘आजतक’ ने अमृतपाल के इस काले चेहरे को उजागर किया है। अमृतपाल के चैट और ऑडियो से पता चलता है कि वो लड़कियों से अवैध संबंध बनाना चाहता था। खुद ऑडियो में अमृतपाल सिंह कह रहा है कि वो छोटी-छोटी रिलेशनशिप रखना चाहता है, शादी नहीं करना चाहता। अपने ऑडियो में अमृतपाल ये दावा भी करता सुनाई दे रहा है कि तमाम लड़कियां उससे शादी करने के लिए लालायित हैं।

amritpal singh

अमृतपाल सिंह के सोशल मीडिया चैट में एक युवती से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात हुई थी। इस युवती को अमृतपाल ने कहा था कि वो दुबई में उसके साथ सुहागरात मनाएगा। एक महिला से अमृतपाल ने कहा कि जब तक शादी प्रभावित न होने लगे, वो उसके साथ संबंध बनाने के लिए तैयार है। अमृतपाल सिंह अपने ऑडियो में ये भी साफ कहता है कि वो रिश्ते बनाने में वो कतई गंभीरता नहीं दिखाना चाहता है। आजतक ने खुलासा किया है कि तमाम लड़कियों और महिलाओं से अमृतपाल सिंह लगातार संपर्क में रहता था। इन सभी से अमृतपाल हमेशा चैट करता था।

अमृतपाल सिंह पहले दुबई में रहता था। वो वहां ट्रक चलाता था। पिछले साल सितंबर में वो भारत लौटा था और वारिस पंजाब दे का मुखिया बन गया था। वारिस पंजाब दे संगठन को पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू ने बनाया था। दीप सिद्धू की एक्सीडेंट में मौत के बाद इस संगठन पर अमृतपाल काबिज हो गया। अमृतपाल की इस साल 10 फरवरी को शादी हुई थी। उसकी पत्नी का नाम किरणदीप कौर है। वो एनआरआई है। किरणदीप से पंजाब पुलिस ने बुधवार को लंबी पूछताछ भी की थी।