newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

G-20 Summit India: जी-20 सम्मेलन को बड़ी सफलता, ‘नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र’ को मिली मंजूरी, ऐसे समझिए पूरी वस्तुस्थिति

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिनी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। ऋषि सुनक से लेकर बाइडेन तक ने बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। बैठक में विभिन्न राष्टाध्यक्षों के बीच कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी दिनों में इस चर्चा का जमीन पर …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिनी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। ऋषि सुनक से लेकर बाइडेन तक ने बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। बैठक में विभिन्न राष्टाध्यक्षों के बीच कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी दिनों में इस चर्चा का जमीन पर उतारने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। वहीं, आज यानी की बैठक का पहला दिन दो सत्रों में संपन्न हुआ। जिसमें पहले सत्र का नाम था वन अर्थ वन फैमली और दूसरे सत्र का नाम नई दिल्ली लीडर्स। वहीं, इस रिपोर्ट में हम आपको दूसरे सत्र के दौरान हुई चर्चाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे।

बैठक का दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 4 बजकर 45 मिनट तक हुआ। जिसमें कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं शाम 7 बजे डिनर पर सभी राष्ट्राध्यक्ष मुलाक़ात करेंगे। इनके बीच रात 8 बजे से 9.15 बजे तक बातचीत होगी। वहीं, दूसरे सत्र के दौरान आम सहमति के आधार पर हुए समझौते के बारे में विस्तार से बताएंगे।

वहीं, इस संदर्भ में तफसील से बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘हमारी टीम ने इस काम के लिए बहुत मेहनत की है। जिसके परिणामस्वरूप ही दिल्ली में जी-20 की बैठक संपन्न हुई। पीएम मोदी ने इसके बारे में बताते हए कहा कि मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि इसमें प्रस्तावित किए गए बिंदुओं को स्वीकार कर लिया गया है। इस मौके पर मैं अपने शेरपा मंत्रियों को भी बधाई देता हूं। जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की।

घोषणापत्र में पर प्रस्तावित किए गए बिंदु
1. मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास
2. एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना
3. सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता
4. 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान
5. बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करना