
नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में गैस लीक से हड़कंप मच गया है। जहरीली गैस लीक होने से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है जिनका उनका इलाज चल रहा है। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में ये गैस लीक हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंच गई है। साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया। इसके अलावा भटिंड़ा से एनडीआरएफ की टीम ग्यासपुरा पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक गैस फैक्ट्री से लीक हुई है। जिसके बाद कई लोग बेहोश हो गए। हालांकि ये गैस लीक कैसे हुई है? गैस का लीकेज का क्या कारण रहा है? इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
#WATCH पंजाब: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/ILjXIO3KOY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023
लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने मीडिया ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि 11 लोगों की मौत हो चुकी है। संभावना है कि कुछ गैस का दूषितकरण हुआ है। यह काफी संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
#UPDATE | “11 deaths confirmed till now…In all likelihood, there is some gas contamination which has happened…It is quite likely that maybe some chemical reacted with methane in manholes…All of this is being verified. NDRF is retrieving samples..,” says Ludhiana Deputy… pic.twitter.com/7LHXjhXeOV
— ANI (@ANI) April 30, 2023
सीएम भगवंत मान ने हादसे पर जताया दुख-
पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम मान ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, “लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।”
पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।”
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/ChLVuFLZub
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023