newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Loksabha Election : कल 3 बजे आम चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, लागू हो जाएगी आचार संहिता

Loksabha Election : माना जा रहा है कि आम चुनाव की घोषणा के साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कल कर दिया जाएगा।

नई दिल्ली। दो नए चुनाव आयुक्तों के पदभार संभालने के कुछ देर बाद ही लोकसभा चुनाव की तारीखों से संबंधित बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल 16 मार्च को किया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से शनिवार दोपहर 3 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 2024 के आम चुनाव और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक बाद से देश में चुनावी आचार संहिता लागू हो जाएगी।

बता दें कि कि ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं और ऐसा माना जा रहा है कि आम चुनाव की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कल कर दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में होने की उम्मीद है। दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को ही दो नए चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की नियुक्ति की गई थी जिसके बाद आज इन्होंने पदभार संभाल लिया। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने आज सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत करते हुए पदभार ग्रहण कराया। दोनों चुनाव आयुक्तों के पदभार संभालने के बाद चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई जिसमें इस बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई।