newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: शिवानंद तिवारी के बयान के बहाने स्मृति ईरानी और गिरिराज सिंह ने राहुल पर कसा तंज

Shivanand Tiwari slams Rahul Gandhi: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में शिकस्त मिलने के बाद महागठबंधन लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। महागठबंधन इस हार को पचा नहीं पा रही है।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में शिकस्त मिलने के बाद महागठबंधन लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। महागठबंधन इस हार को पचा नहीं पा रही है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में महागठबंधन के हार की मुख्य वजह कांग्रेस का खराब प्रदर्शन ही है जिसकी वजह से महागठबंधन बहुमत पाने में असफल साबित हुई। इसी कड़ी में आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी (RJD leader Shivanand Tiwari) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पर भी अपनी भड़ास निकाली। वहीं शिवानंद तिवारी के बयान के बहाने भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) पर चुटकी ली है।

Shivanand Tiwari , Rahul and Priyanka Gandhi

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी नेता पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी (Smriti Z Irani) ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए ट्विटर करते हुए लिखा, ‘कुछ लोगों के लिए राजनीति पैंट, शर्ट और पिकनिक में होती है।’

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शिवानंद तिवारी के राहुल गांधी पर तंज कसा। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘राहुल गांधी जी के बारे में बिहार में महागठबंधन के सहयोगी पार्टी आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि राहुल गांधी नॉन सीरीयस पर्यटक राजनेता है। शिवानंद जी तो राहुल जी को ओबामा से ज़्यादा जानने लगे है। फिर भी कांग्रेस चुप क्यू?’

बिहार में मिली हार पर शिवानंद तिवारी का राहुल-प्रियंका पर फूटा गुस्सा

इससे पहले शिवानंद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में केवल 3 दिन के लिए आए। प्रियंका गांधी नहीं आईं क्योंकि वो बिहार से उतना परिचित नहीं थीं। बिहार में चुनाव सरगर्मी तेज थी और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी ऐसे चलती है? कांग्रेस पार्टी जिस तरह से चलाई जा रही है, उससे भाजपा को फायदा हो रहा है।