
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लड़की से बदसलूकी का मामला सामने आया है। पांडव नगर (Pandav Nagar) में एक 19 साल की लड़की को जबरन कार में खींचने की कोशिश की गई। इस दौरान जब लड़की ने खुद का बचाव किया और आरोपी की कोशिश नाकाम रही तो उसने लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। इस घटना में छात्रा घायल हुई है जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लड़की को चलती कार से खींचने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में 19 साल की लड़की ने कार में बैठने के इंकार किया और खुद को बचाने की कोशिश की। जब युवक लड़की को कार में खींच पाने में असफल हुए तो उन्होंने गुस्से में धमकी भी दी कि वो उस पर तेजाब फेंक देंगे। जैसे – तैसे लड़की खुद को बचाकर वहां से भागी। हादसे में लड़की को कुछ चोटें आईं हैं।
A man tried to drag a 19-year-old girl inside a car in Delhi’s Pandav Nagar. When she refused to get inside the car, the youth threatened to throw acid at her. The girl was injured during this. After which she was given first aid. Case registered, probe underway: Delhi Police
— ANI (@ANI) January 4, 2023
खबर में अपडेट हो रहा है…