newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गाजियाबाद : सूटकेस में मिला लड़की का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार सुबह सूटकेस के अंदर एक युवती की लाश मिली। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। साहिबाबाद थानाक्षेत्र के दशमेष वाटिका के पास पुलिस को एक सूटकेस मिला।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार सुबह सूटकेस के अंदर एक युवती की लाश मिली। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। साहिबाबाद थानाक्षेत्र के दशमेष वाटिका के पास पुलिस को एक सूटकेस मिला। इसे खोला गया ताे पुलिस दंग रह गई। अंदर युवती की लाश थी।

Girl's body found inside a suitcase

पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद करके यहां फेंका गया होगा। अभी युवती की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Girl's body found inside a suitcase

 

एक साल पहले भी इसी तरह मिला था एक लड़के का शव

एक साल पहले भी गाजियाबाद के मेरठ तिराहे के पर सूटकेस में एक युवक का शव बरामद हुआ था। इसमें भी शव को हाथ-पैर बांधकर रखा गया था। उस मामले में पुलिस को युवक के गले में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने बताया था कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को सूटकेस में रखकर यहां फेंका दिया गया था।