newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Good News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सीधा खाते में आएगा दीपावली का बोनस, जानें पूरी खबर

Bonus : प्रकाश जावड़ेकर(Prakash Javadekar) ने बताया कि विजयदशमी(Vijaya Dashami) या दुर्गा पूजा से पहले ही 30 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपये के बोनस का भुगतान तुरंत शुरू होगा।

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने कोरोना वायरस संकट के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दीपावली के मौके पर बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अनुमति दे दी है। सरकार की तरफ से येृ भी जानकारी दी गई है कि ये बोनस कर्मचारियों को एकमुश्त दिया जाएगा और सीधे डायरेक्ट ट्रांस्फर के जरिए खाते में पैसा जमा होगा। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्‍ताव को हरी झंडी दी गई। वहीं एक अन्‍य सूत्र ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते जहां केंद्रीय कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता रोक दिया गया था, अब उसके मिलने का रास्त साफ हो सकता है। अब साफ है कि दीपावली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों को अच्छा खासा महंगाई भत्ता मिलने का रास्त साफ हो जाएगा।

bonus

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि विजयदशमी या दुर्गा पूजा से पहले ही 30 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपये के बोनस का भुगतान तुरंत शुरू होगा। माना जा रहा है कि 21 अक्टूबर 2020 को सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार वर्ष में बदलाव की घोषणा कर सकती है। इससे देश के करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशन पाने वालों को फायदा होगा।

Prakash Javdekar

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कदम से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी क्योंकि उनका महंगाई भत्ता वीपीआई-आईडब्‍ल्‍यू की गणना के आधार पर निर्भर है।  मौजूदा समय में सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जून 2021 तक के लिए भत्ते में वृद्धि को फ्रीज किया हुआ है। कर्मचारियों को पिछली दर के हिसाब से 17 फीसदी डीए का भुगतान किया जा रहा है।

इसका मतलब यह भी है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी में कुछ समय लग सकता है। पिछले दिनों ही सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली प्री-पेड उपहार घोषित किया था। इस शॉपिंग कार्ड का उपयोग कर्मचारी 31 मार्च, 2021 तक कर सकते हैं।