
नई दिल्ली। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी गति से चल रहा है। अब पूरे देश और रामभक्तों को इस बात को उस वक्त का इंतजार है, जब राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा और रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। इसी बीच अब रामभक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra) ने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की कुछ फोटो शेयर की है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से गर्भ गृह के निर्माण और प्लिंथ की तस्वीरें डाली है। फोटो में बकायदा आज की तारीख यानि 26 अगस्त 2022 और टाइम भी लिखा गया है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम मंदिर का निर्माण तेज गति से चला रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, ”भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि पर निर्माणाधीन मंदिर के प्रस्तावित गर्भगृह की वर्तमान स्थिति के कुछ चित्र प्रस्तुत हैं।”
भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि पर निर्माणाधीन मंदिर के प्रस्तावित गर्भगृह की वर्तमान स्थिति के कुछ चित्र प्रस्तुत हैं।
Here are some pictures from the proposed Garbha Gruha of Shri Ram Janmbhoomi Mandir in Ayodhya. pic.twitter.com/nDmanhUfsb
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 26, 2022
इससे पहले कि रामलला के गृह प्रवेश की डेट तय कर ली गई है। बता दें कि, भव्य राम मंदिर निर्माण अगले साल दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा और फिर 14 जनवरी 2024 यानी मकर संक्रांति के अवसर पर रामलला को मंदिर में स्थापित किया जाएगा।