newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ जोरों पर, मुंबई के कांदिवली का मंदिर भी हुआ तिरंगामय

Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते पूरा देश तिरंगे के तीन रंगों में सराबोर है। केवल घर ही नहीं मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा भी तिरंगामय हो चुके हैं। मुंबई शहर में भी ये मुहिम अपने पूरे शबाब पर है।

नई दिल्ली। इस वर्ष देश आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते पूरा देश तिरंगे के तीन रंगों में सराबोर है। केवल घर ही नहीं मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा भी तिरंगामय हो चुके हैं। मुंबई शहर में भी ये मुहिम अपने पूरे शबाब पर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कांदिवली में भी एक मंदिर को पूरी तरह तिरंगामय कर दिया गया हैं। मंदिर के ट्रस्टी और पुजारी ने मिलकर मन्दिर के परिसर में तिरंगा झंडा लगाया है। कांदिवली के पूर्व में स्थित भगवान विष्णु के मंदिर में, मन्दिर के द्वार से लेकर भगवान की प्रतिमा के पास तक कई तिरंगे झंडे लगाए गये हैं।

मन्दिर में रोजाना नियमित रूप से भगवान की पूजा अर्चना करने वाले पुजारी रमेश जोशी जी का कहना है कि, मन्दिर परिसर में इस तरह की सजावट आनेवाली 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस तक बनी रहेगी। गौरतलब है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए मुंबई नगर निगम ने पूरे शहर में 41 लाख तिरंगे बांटे हैं।

बीते दिनों एक प्रेस रिलीज में बीएमसी ने कहा था कि उसने जो तिरंगे बांटे हैं, उनमें से 40 लाख नगर निकाय ने और टाटा समूह ने एक लाख तिरंगे दान किए हैं। ये तिरंगे 24 वार्ड कार्यालयों और नगर निकाय के अन्य विभागों के माध्यम से वितरित किए गए हैं।