
नई दिल्ली। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर दिए गए बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। उनके इस बयान को लेकर महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी के अंदर घमासान तेज हो गया है। इतना ही नहीं राहुल गांधी के सावरकर के बयान के बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन में दरार तक पड़ती दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने उनके बयान का सपोर्ट किया है। हरीश रावत ने कहा राहुल गांधी ने जो कहा वो ऐतिहासिक तथ्य है। हमारा उद्देश्य सिर्फ भाजपा को आईना दिखना है। बता दें कि कांग्रेस- उद्धव खेमे में लगातार बढ़ रही तकरार को कम करने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार को आगे मध्यस्थता के लिए आगे भी आना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने शिवसेना नेता को वीर सावरकर के बयान से किनारा करेंगे। यानी कि अब वो सावरकर पर बयान नहीं देंगे।
ज्ञात हो कि सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी से रूबरू होते हुए कहा थी कि मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। उनके इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। महाराष्ट्र के मालेगांव में उद्धव ठाकरे ने जनसभा को संबोधित करते हुए सावरकर का अपमान करने पर राहुल गांधी को सख्त चेतावनी भी थी। इतना ही नहीं राहुल के इस बयान से उद्धव गुट इस कदर गुस्सा हो थी कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर विपक्ष के लिए रखी गई डिनर पार्टी में शिवसेना (UBT) का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ।
#WATCH | “My name is not Savarkar, it is Gandhi and Gandhi never offers an apology,” says Rahul Gandhi during his press conference in Delhi pic.twitter.com/jPbgqXr19r
— ANI (@ANI) March 25, 2023
राहुल के सपोर्ट में उतरे हरीश रावत
हरीश रावत ने राहुल के समर्थन में मीडिया से बात करते हुए कहा, ”राहुल गांधी ने जो कहा है वो ऐतिहासिक तथ्य है। कांग्रेस ने भी वीर सावरकर का सम्मान एक स्वतंत्र सेनानी के रूप किया। इस मामले में कांग्रेस कोई हमलावर नहीं है ये सिर्फ एक ऐतिहासिक तथ्य है जो संदर्भ में है। हमारा उद्देश्य सिर्फ भाजपा को आईना दिखना है।”
राहुल गांधी ने जो कहा है वो ऐतिहासिक तथ्य है। कांग्रेस ने भी वीर सावरकर का सम्मान एक स्वतंत्र सेनानी के रूप किया। इस मामले में कांग्रेस कोई हमलावर नहीं है ये सिर्फ एक ऐतिहासिक तथ्य है जो संदर्भ में है। हमारा उद्देश्य सिर्फ भाजपा को आईना दिखना है: कांग्रेस नेता हरीश रावत, दिल्ली pic.twitter.com/sbo4j24XNR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2023
पुलिस ने मशाल मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं को लिया हिरासत में-
दिल्ली: पुलिस ने मशाल मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा, “ये लोकतंत्र की हत्या है। हमने मशालें जलाई जिन्हें पुलिस ने बुझाने का काम किया। लेकिन हम दिल की मशाल जलाएंगे, हर जुलूम से लड़ेंगे।” pic.twitter.com/dBueimavTu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2023