
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद का 84 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। मेवात के बड़े नेताओं में से एक, अहमद पांच बार हरियाणा विधानसभा के लिए चुने गए और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम किया। वह फरीदाबाद से लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। उनके बेटे आफताब अहमद राज्य विधानसभा में नूंह का प्रतिनिधित्व करते हैं।
चौधरी खुर्शीद अहमद के पुत्र आफताब अहमद भी 2009 में बनी भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री बने थे और वर्तमान में नूंह से विधायक हैं, साथ ही हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हैं। पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद के निधन से नूंह के विधायक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।