newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक नेता के अनुसार, 29 दिसंबर को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सोरेन की मोदी से यह पहली मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट थी।

Hemant Soren meet PM Modi
उन्होंने कहा कि यहां मोदी के आवास पर हुई बैठक में मोदी और सोरेन ने राज्य से संबंधित विशेष मुद्दों पर चर्चा की।

Hemant Soren PM Modi after Election
झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन झारखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 81 में से 47 सीटें जीतकर सत्ता में आया है। चुनाव में भाजपा को महज 25 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।