Connect with us

देश

Himachal Pradesh: 1 कुर्सी..6 दावेदार, हिमाचल में CM के नाम पर कांग्रेस में मचा सकता है घमासान!

Himachal Pradesh: राज्य में अगला सीएम कौन बनेगा, इसको लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज शिमला में हिमाचल कांग्रेस पार्टी अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों के संग बैठक करेगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को करीब 3 बजे ये बैठक होगी। बैठक में 2 केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

Published

congress flag

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके है। पहाड़ी राज्य में एक बार फिर लोगों ने एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन किया है। हिमाचल की जनता ने इस बार कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए सत्ता की चाबी सौंप दी है। बता दें कि कड़े मुकाबले में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मात दे दी है। हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटें जीती है। वहीं भाजपा को 25 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि हिमाचल में बदलाव की बात करने वाली आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। इसके अलावा अन्य के खाते में 3 सीट आई है। हालांकि कांग्रेस ने राज्य में विधानसभा में स्पष्ट बहुमत तो हासिल कर लिया है। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी  के सामने सबसे चुनौती सीएम पद के नाम को लेकर है।

BJP Congress

राज्य में अगला सीएम कौन बनेगा, इसको लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज शिमला में हिमाचल कांग्रेस पार्टी अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों के संग बैठक करेगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को करीब 3 बजे ये बैठक होगी। बैठक में 2 केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। इस बैठक में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल समेत कई नेता भी शामिल होंगे। इस बैठक में  राज्य में नया बॉस कौन होगा इसको लेकर मंथन हो सकता है।

Himachal Congress

मगर सबसे बड़ा सवाल है कि हिमाचल में अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर संग्राम छिड़ सकता है। क्योंकि एक कुर्सी के लिए दावेदारों के नाम सामने आ रहे है। जिसमें सबसे पहला नाम है प्रतिभा सिंह का। प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद है और हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी है, वो पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी भी है। कांग्रेस पार्टी ने राज्य में उनके चेहरे के बलबूते ही चुनाव लड़ा था। इसलिए प्रतिभा सिंह को सीएम फेज का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सीएम की रेस में विक्रमादित्य सिंह का नाम भी शामिल है। विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के बेटे भी है।

इसके अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सीएम की रेस में शामिल है। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले की नादौन सीट से जीत हासिल की है,जहां पर भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगाया। गृहमंत्री अमित शाह से लेकर कई दिग्गजों ने चुनाव प्रचार किया था लेकिन सुक्खू ने कड़ी टक्कर देते हुए अपनी सीट जीत में कामयाबी रहे। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बार कांग्रेस प्रचार कमेटी की कमान भी संभाली थी।  वहीं सीएम की रेस में मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्मानी का नाम शामिल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement