newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vijay Diwas के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह-रक्षामंत्री राजनाथ ने दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर लिखी ये बात

Vijay Diwas: साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के आज 50 साल पूरे हो गए हैं। ये वही युद्ध था जिसके नतीजे में दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश नाम के नए राष्ट्र का उदय हुआ। वहीं, भारतीय सैनिकों के पराक्रम को याद करते हुए बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को बधाई दी है।

नई दिल्ली। साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के आज 50 साल पूरे हो गए हैं। ये वही युद्ध था जिसके नतीजे में दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश नाम के नए राष्ट्र का उदय हुआ। वहीं, भारतीय सैनिकों के पराक्रम को याद करते हुए बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को बधाई दी है।

vijay diwas

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से मानवीय स्वतंत्रता के सार्वभौमिक मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर एक ऐतिहासिक बदलाव किया। इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित यह शौर्यगाथा हर भारतीय को गौरवान्वित करती रहेगी। विजय दिवस की शुभकामनाएं।’

रक्षा मंत्री राजनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज विजय दिवस के अवसर मैं भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की परंपरा को नमन करता हूं। मैं स्मरण करता हूं उन जांबाज सैनिकों की बहादुरी को जिन्होंने 1971 के युद्ध में एक नई शौर्यगाथा लिखी। उनका त्याग और बलिदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।’

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विजय दिवस के मौके पर ट्वीट कर लिखा,’ साल 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं और सेना के शौर्य को नमन।’ उसके आगे उन्होंने कहा कि ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे!’

आपको बता दें कि साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तानियों को धूल चटाई और बांग्लादेश नाम से एक नया देश विश्व के मानचित्र पर आया। तीन दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान ने लड़ाई की शुरुआत तो कर दी, लेकिन भारतीय सैनिकों के पराक्रम के आगे महज 13 दिनों में ही घुटने टेकने पड़े।