newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lalu Prasad Yadav Health Update: अस्पताल में भर्ती लालू यादव की कैसी है तबियत?, बेटी मीसा भारती ने फोटो शेयर कर दी ये बड़ी जानकारी

Lalu Prasad Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए दी। लालू रविवार को अपने घर की सीढ़ियों से फिसल कर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए दी। लालू रविवार को अपने घर की सीढ़ियों से फिसल कर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीसा भारती ने अपने पिता की फोटो शेयर की है, जिसमें आरजेडी प्रमुख कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। मीसा ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें। मीसा ने एक दूसरो ट्वीट में लिखा, आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय लालू प्रसाद जी की तबियत में काफ़ी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू जी से बेहतर कौन जानता है?’

मिली जानकारी के अनुसार, पटना स्थित पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास में सीढ़ियों से पैर फिसल कर गिरने की वजह से लालू के कंधे में फ्रैक्चर और चोट आ गई थी। जिसके चलते उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी सेहत में किसी तरह का कोई सुधार नहीं दिखाई पड़ा।


उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया। RJD प्रमुख लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पति के स्वास्थ्य के बारे में कहा, कि ‘वो बीमारी से उबर रहे हैं। उनके लिए प्रार्थना करें। वो बहुत जल्द ही घर लौट आएंगे।’