newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: साहिल के हाथ में कलावा कैसे? साक्षी मर्डर केस में सामने आया लव जिहाद का एंगल, कपिल मिश्रा ने साझा किया ये ट्वीट

सनद रहे कि बीते दिनों द केरला स्टोरी को लेकर जमकर विवाद हुआ था। दरअसल, इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे निकाह करते हैं और इसके बाद उन्हें आतंकी संगठनों में शामिल  कराने हेतु उन्हें सीरिया जैसे मुल्कों में भेज देते हैं। इसके बाद उनका इस्तेमाल देश विरोधी जैसी गतिविधियों में किया जाता है। इस फिल्म को लेकर खूब बवाल हुआ था।

नई दिल्ली। दिल्ली के साक्षी मर्डर केस को अब लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मामले में आरोपी मोहम्मद साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उससे मामले को लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी, लेकिन अब इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल,  साहिल के गिरफ्तार होने की तस्वीर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है कि साहिल के हाथों में कलावा बंधा हुआ है, जिसे अब लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। उसके हाथों में बंधे कलावा को देखकर माना जा रहा है कि उसने नाबालिग लड़की से संभवत: अपनी सच्चाई छुपा कर रखी थी। बता दें कि साहिल  सरफारज का बेटा है। आरोपी विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है। ऐसे में उसके हाथों में बंधा कलावा इस मामले को लव जिहाद से जोड़ रहा है। हालांकि, इस पर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। जब जांच संपन्न होगी, तभी कुछ कहा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने मामले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा था कि आख़िर कब तक ? गली गली कितनी केरला स्टोरी ?

सनद रहे कि बीते दिनों द केरला स्टोरी को लेकर जमकर विवाद हुआ था। दरअसल, इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे निकाह करते हैं और इसके बाद उन्हें आतंकी संगठनों में शामिल    कराने हेतु सीरिया जैसे मुल्कों में भेज देते हैं। इसके बाद उनका इस्तेमाल देश विरोधी जैसी गतिविधियों में किया जाता है। इस फिल्म को लेकर खूब बवाल हुआ था। किसी ने इस पर बैन लगाया था, तो किसी ने इसे करमुक्त कर दिया था। खुद पीएम मोदी ने भी एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि इस फिल्म ने आतंकी साजिश का खुलासा कर दिया है। वहीं, अब दिल्ली के शाहबाद इलाके से सामने आए इस दिल दहला देने वाले मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अब ऐसे में आगामी दिनों में पुलिस इस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

बता दें कि मोहम्मद साहिल ने साक्षी को रविवार रात को करीबन 8 बजे 21 बार चाकू से वार किया। इतना ही नहीं, उसके सिर पर पत्थर से भी वार किया। बताया जा रहा है कि साक्षी और साहिल दोनों मित्र थे। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में थे। पिछले कुछ दिनों से साक्षी साहिल से बात नहीं करना चाह रही थी, जिससे खफा होकर साहिल ने साक्षी  को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या को अंजाम देने के बाद साहिल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। उसके हाथ में कलावा बंधा हुआ नजर आया है। जिसे एक सोची समझी साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है।