
नई दिल्ली। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस, पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार देश के हर हिस्से में भारत जोड़ो यात्रा कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पहले से ही अपनी जीत का दावा कर चुकी है। ऐसे में जनता के दिल में क्या है, ये जानने के लिए इंडिया टुडे ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे किया है। इस सर्वे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश की जनता साल 2024 के लोकसभा चुनाव में किसको सत्ता सौंपने वाली है। इस सर्वे में कुछ सवाल पूछे गए, जिसका जवाब जनता ने दिया।
सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
सर्वे में पहला सवाल पूछा गया है कि अगर आज ही देश में लोकसभा चुनाव कराए जाए तो, किसकी सरकार बनने की संभावना है। इस सवाल के जवाब में बहुमत एनडीए को मिला। मतलब जनता आज भी देश में एनडीए को ही सत्ता पर काबिज देखना चाहती है। इस पक्ष में 67 फीसदी लोगों ने अपना वोट डाला है। 67 फीसदी लोग मोदी सरकार के कामकाज से खुश है। सर्वे में कांग्रेस की भी हालत सुधरती दिखी थी। इसे भारत जोड़ो यात्रा का असर कह सकते हैं, या कुछ और लेकिन कांग्रेस ने अपनी जड़ों को मजबूत किया है, हालांकि इतना नहीं कि वो बीजेपी को पीछे छोड़ सके।बता दें कि इस सर्वे में 1 लाख 40 हजार 917 लोगों ने हिस्सा लिया था।
सवाल- किस पार्टी को मिलेंगी सबसे ज्यादा सीट
जवाब-
एनडीए- 298
यूपीए- 153
अन्य- 92
सवाल- आज कराए जाएं चुनाव को किस पार्टी को मिलेंगे सबसे ज्यादा वोट
जवाब-
बीजेपी- 39%
कांग्रेस- 22%
अन्य- 39%
सवाल- इस गठबंधन सरकार को होगा फायदा और कितने प्रतिशत मिलेंगे वोट
जवाब-
एनडीए- 43
यूपीए- 30
अन्य- 27
सवाल- किन राज्यों में एनडीए को मिलेगी बढ़त
जवाब-
असम- 12 सीटें (2019 में 9 सीटें)
तेलंगाना- 6 सीटें (2019 में 4 सीटें)
पश्चिम बंगाल- 20 सीटें (2019 में 18 सीटें)
उत्तर प्रदेश- 70 सीटें (2019 में 64 सीटें)
सवाल- किन राज्यों में यूपीए को मिलेगी बढ़त
जवाब-
कर्नाटक- 17 सीटें (2019 में 2 सीटें)
महाराष्ट्र- 34 सीटें (2019 में सिर्फ 6 सीटें मिली थीं)
बिहार- 25 सीटें (2019 में सिर्फ 1 सीट)