newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में हमारे प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘रागगीरी कैलेण्डर-2021’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभा की धरती है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘रागगीरी कैलेण्डर-2021’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभा की धरती है। भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में हमारे प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। संस्कृति में संगीत भी समाहित है। इसके दृष्टिगत भारतीय संगीत मानचित्र में उत्तर प्रदेश के योगदान पर केन्द्रित इस कैलेण्डर का प्रकाशन एक सराहनीय प्रयास है।

yogi

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकाशन के माध्यम से सुर और साज के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश के गौरव और गरिमा को स्थापित करने का कार्य किया गया है। महान संगीत कलाकारों पर आधारित यह कैलेण्डर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी से जोड़ने में उपयोगी होगा।

CM Yogi

ज्ञातव्य है कि रागगीरी संस्था द्वारा प्रकाशित वर्ष 2021 के कैलेण्डर में पं. विष्णु नारायण भातखण्डे, पं. किशन महाराज, पं. रविशंकर, विदुषी गिरिजा देवी, पं. उदय शंकर, विदुषी रसूलन बाई, विदुषी सितारा देवी, विदुषी बेग़म अख्तर, विदुषी सिद्धेश्वरी देवी, पं. सामता प्रसाद तथा पं. शम्भू महाराज जैसी संगीत जगत की विभूतियों पर जानकारी प्रकाशित की गई है। इन सभी महान कलाकारों का या तो जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ अथवा उत्तर प्रदेश उनके कार्य क्षेत्र से जुड़ा रहा।